4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

alwar deepawali festiwal news त्योहार पर मीठा खाएं लेकिन जरा संभलकर!

alwar deepawali festiwal news दीपोत्सव शुरू हो चुका है। मीठा खाने और खिलाने का दौर चल पड़ा है। त्योहारी खुशी में मीठा खाएं, लेकिन जरा संभलकर। ये मीठा आपके त्योहारी रंग को फीका कर सकता है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Oct 26, 2019

alwar deepawali festiwal news त्योहार पर मीठा खाएं लेकिन जरा संभलकर!

alwar deepawali festiwal news त्योहार पर मीठा खाएं लेकिन जरा संभलकर!

अलवर. alwar deepawali festiwal news दीपोत्सव शुरू हो चुका है। मीठा खाने और खिलाने का दौर चल पड़ा है। त्योहारी खुशी में मीठा खाएं, लेकिन जरा संभलकर। ये मीठा आपके त्योहारी रंग को फीका कर सकता है। वजह है कि दिवाली पर बाजार में मिलावटी और दूषित मिठाइयों की बिक्री की संभावना पूरी है।
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर मिठाइयों की काफी अधिक डिमांड रहती है। लोगों की डिमांड की पूर्ति के लिए मिष्ठान विक्रेता करीब एक माह पहले से ही इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। वहीं, कई मिष्ठान विक्रेता अधिक मुनाफे के लालच में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं।

alwar deepawali festiwal news पुराने और सिंथेटिक मावे का इस्तेमाल

कई मिष्ठान विक्रेताओं ने करीब 20-25 दिन पहले ही फीका मावा हल्का भूनकर स्टॉक में रख लिया है। जिससे अब मिठाई तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में कई मिष्ठान विक्रेता सिंथेटिक दूध और मावे से मिठाइयां बना रहे हैं। जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।


alwar deepawali festiwal news घटिया रंग डाल रहे मिठाइयों में

कई मिष्ठान विक्रेता तरह-तरह के रंगों की मिठाइयां तैयार कर रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में ऐसी मिठाइयों की बिक्री अधिक होती है। इन मिठाइयों में घटिया क्वालिटी के रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मिठाइयां स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है।


alwar deepawali festiwal news किडनी और लीवर के लिए घातक

चिकित्सकों के अनुसार मिलावटी और दूषित मिठाइयां स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हैं। इनके सेवन से किडनी और लीवर पर असर होता है। इससे फूड पॉयजनिंग, उल्टी-दस्त व पेट दर्द आदि परेशानी हो सकती है। त्योहार पर अच्छी क्वालिटी की मिठाई और ड्राई फ्रूट्स का ही सेवन करें।


लगातार कार्रवाई जारी

दिवाली पर मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगातार मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों को नष्ट करने और उनके सेम्पल लेने की कार्रवाई की जा रही है।
- डॉ. ओपी मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अलवर।