4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह पहुंचे UIT, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने यूआईटी पहुंचकर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए, इसके साथ ही वे बुद्ध विहार में फ्लैट्स का अवलोकन करने पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 04, 2019

Alwar District Collector Indrajeet Singh Inspect Alwar UIT

अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह पहुंचे UIT, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह का कहना है कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर विकास न्यास, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से आपसी समन्वय बैठकार कार्य करें। तभी बेहतर परिणाम सामने आ सकेंगे।
जिला कलक्टर गुरुवार को नगर विकास न्यास सभागार में न्यास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में कहा कि नगर विकास न्यास जनता को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर अपनी बेहतरीन छवि का निर्माण करें। न्यास प्राथमिकता से मिनी सचिवालय का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराए। न्यास जनहित में नए प्रोजेक्ट्स लाकर शहर में प्रगति के आयाम स्थापित करे। अधिकारियों से शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उद्यानों के विकास पर बल दिया। इसके साथ ही नई आवासीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी पारदर्शिता के साथ आमजन को पूरा सम्मान देते हुए उसकी समस्या का तुरंत समाधान करें। न्यास बड़े-बड़े कामों के साथ छोटे स्तर के कार्यों को भी पूरा महत्व देकर करे। जिससे आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों की सडक़ो के दुरूस्तीकरण एवं पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की।

बुध विहार में फ्लेट्स का अवलोकन किया

इसके बाद जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास के सचिव कानाराम एवं अन्य न्यास के अधिकारियों के साथ बुधविहार में स्थित आवास योजना के फ्लैट्स का अवलोकन कर वहां रहने वाले लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना इसके बाद जिला कलक्टर ने सूर्य नगर में मेवात हॉस्टल एवं अरावली विहार फेस प्रथम में स्थित फ्लैट का भी अवलोकन किया।