5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह लगातार ले रहे अधिकारियों की बैठक, अब प्रभारी अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अलवर जिला कलक्टर जब से अलवर आए हैं, वे तब से एक्शन में नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 10, 2019

Alwar District Collector Indrajeet Singh Took Meeting Of Officers

अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह लगातार ले रहे अधिकारियों की बैठक, अब प्रभारी अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अलवर. जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने रामगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर रामगढ़ विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये उन्हें सौंपे गये दायित्वों को समय पर संपादित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी रामगढ़ विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा चुनाव पहले से भिन्न है, प्रकोष्ठ प्रभारी सतर्क व सजग रहकर आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन के सम्बंध में समय-समय पर जारी होने वाले दिशा निर्देशो की समय पालना करने के निर्देश दिए । उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक को लाईव वैब कास्टिंग की व्यवस्था के लिए पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिकायत प्रकोष्ठ में रजिस्टर संधारित कर प्राप्त होने वाले कॉल का ब्योरा दर्ज कर उसकी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों से पोस्टर बैलट के लिए समय पर आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरवाकर प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने रामगढ विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त 27 सैक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए । उन्होंने मतदान दल गठन प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं राजस्व अपील अधिकारी कमलराम मीना को मतदान व मतगणना दलों का समय पर गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर स्लिप का समय पर वितरण करायें । उन्होंने स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी लोकेश मीणा को स्वीप गतिविधियॉ आयोजित कर मतदाताओं को जागरुक करने के निर्देश दिए ।
बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.जैन, नगर विकास न्यास के सचिव काना राम,अलवर के उपखण्ड अधिकारी नीलाभ सक्सेना सहित समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।