4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांगे्रस की जीत तो दूर घट गए 1.94 लाख वोट

अलवर. जिले में पिछले छह महीने में राजनीतिक तौर पर कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव हुआ है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव के परिणाम में अलवर लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल गई। बड़ा झटका कांग्रेस को लगा जब उसके वोटों में 1 लाख 94 हजार 964 की कमी आई। हालांकि भाजपा इस दौरान अपने वोट बढ़ाने में कामयाब रही। विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा को लोकसभा चुनाव में 1 लाख 69 हजार 147 वोट ज्यादा मिले। इन छह महीने में सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को 2 लाख 34 हजार 193 का उठाना पड़ा।  
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

May 25, 2019

alwar election news

कांगे्रस की जीत तो दूर घट गए 1.94 लाख वोट

अलवर जिले में पिछले डेढ़ साल से चुनावी सीजन रहा है। वर्ष 2018 के प्रारंभ में लोकसभा उपचुनाव फिर दिसम्बर में विधानसभा चुनाव हुए। वहीं पिछले दिनों ही लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं। डेढ़ साल के दौरान जिले में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम नहीं हुआ और न ही मतदाताओं की संख्या में बड़ा फेरबदल हुआ, लेकिन चुनाव दर चुनाव परिणाम बदलते रहे। लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अलवर लोकसभा क्षेत्र में 1 लाख 96 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की, वहीं विधानसभा चुनाव में वह तीन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त ही सीमित रह गई। यह स्थिति तो तब है जब लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई। इतना ही नहीं कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव की स्थिति को भी कायम रख पाने में विफल रही। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आठ विधानसभा क्षेत्रों में से 7 में पिछड़ी, वहीं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी साढ़े दस हजार वोटों की मामूली बढ़त ले सकी। यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस के 1 लाख 94 हजार 364 वोट कम हो गए।

भाजपा को हुआ फायदा

एक के बाद एक चुनाव होने का भाजपा को फायदा मिला, लोकसभा उपचुनाव में भाजपा अलवर लोकसभा क्षेत्र के एक भी क्षेत्र में बढ़त नहीं बना पाई, वहीं विधानसभा चुनाव में दो सीट जीतने में सफल रही। वहीं विधानसभा चुनाव से अब लोकसभा चुनाव में 1 लाख 69 हजार 147 वोट बढ़वाने में कामयाब रही।

सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को

विधानसभा चुनाव से लेकर अब लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान बसपा को हुआ। विधानसभा चुनाव में बसपा ने अलवर लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों में न केवल जीत दर्ज की, बल्कि 2 लाख 90 हजार 842 यानि 16 प्रतिशत से ज्यादा वोट लिए। अब लोकसभा चुनाव में बसपा के खाते में मात्र 56649 ही वोट आए। यानि बसपा को इस छोटे से समय में ही 2 लाख 34 हजार 193 वोटों का नुकसान हो गया।