4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने दो टूक कहा-चुनाव में बर्दाश्त नहीं लापरवाही, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अलवर जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने चुनाव संबंधी बैठक ली।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Mar 28, 2019

Alwar election officer Indrajeet Singh On Loksabha Election 2019

अलवर जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने दो टूक कहा-चुनाव में बर्दाश्त नहीं लापरवाही, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अलवर. जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2019 के तहत अलवर शहर विधानसभा से जुडे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी नियमों व कानूनों का यदि हम पहले से ही अध्ययन कर लें तो मौके पर हमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों में अवैध हथियारों व अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र में घटने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर निगरानी रखें। उन्होंने थानाधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर पूर्ण निगरानी रखने व कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विधानसभा की सीमा पर वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से चल रहे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी दल गठित कर दिए गए हैं। सभी दल प्रभारी प्रभावी रूप से सख्ती से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि महिला एवं आदर्श मतदान केंद्र एक स्थान के बजाए अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का तुरन्त निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि धारा 107, 151, 122 के तहत अधिक से अधिक इस्तगासा पेश कर संदिग्ध व्यक्तियों को पाबन्द करें। उन्होंने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपना सूचना तंत्र मजबूत रखें एवं क्षेत्र में अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरन्त पुलिस जाप्ता भिजवाया जाए। शेष बचे हुए लाइसेंसी हथियार तुरन्त जमा करें। उन्होंने अवैध शराब पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचरण शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय भगवत सिंह देवल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निर्वाचन मतदान प्रक्रिया से संबंधित अलवर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की उमरैण में जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।