5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Election Result कठूमर में भाजपा के बाबूलाल पर भारी पड़े कांग्रेस के बाबूलाल, 14 हजार 168 वोटों से हराया

कठूमर क्षेत्र का विकास होना जरूरी है। इसके लिए मैं हर स्थिति में सहयोग करता रहूंगा। चुनावों में क्षेत्रवासियों को पूरा स्नेह मिला है। -बाबूलाल मैनेजर
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 12, 2018

Alwar Election Result 2018 : Babulal Bairwa New MLA Of Kathumar

Alwar Election Result कठूमर में भाजपा के बाबूलाल पर भारी पड़े कांग्रेस के बाबूलाल, १४ हजार १६८ वोटों से हराया

कठूमर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट है। यहां भाजपा से प्रचार करने के लिए खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आई थी। इसके बावजूद जीत कांग्रेस की हो गई।

लाईव रिपोर्ट

कठूमर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों में उत्साह नजर आ रहा था। शुरुआती रूझानों में कभी भाजपा प्रत्याशी तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे। निर्दलीय रमेश खींची के भी वोट काफी अच्छे आते दिखे थे। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के बीच सामंजस्य भी नजर आ रहा था। जिले के कई भाजपा पदाधिकारी कठूमर की रिपोर्ट को लेकर सक्रिय नजर आ रहे थे। मतगणना स्थल पर मौजूद पदाधिकारी यहां बराबर संपर्क में थे। कुछ ही राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त लेना शुरू कर दिया था। जो कि अंतिम समय तक बरकरार रहा। चतुष्कोणीय संघर्ष के बावजूद मतगणना स्थल पर शांति रही।

बाबूला बैरवा
वोट मिले- 54110
वोट प्रतिशत- 37.43 प्रतिशत

निकटतम प्रतिद्वंद्धी
बाबूलाल मैनेजर-
वोट मिले- 39942
वोट प्रतिशत- 27.63 प्रतिशत

शेष प्रत्याशी
रमेश खींची- 32916
नरसी किराड़- 10846
ईश्वर सिंह- 2332
नोटा- 1071

मैं वचन देता हूं... कठूमर क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पूरी अहमियत दी जाएगी। क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। -बाबूलाल बैरवा,विधायक

कठूमर क्षेत्र का विकास होना जरूरी है। इसके लिए मैं हर स्थिति में सहयोग करता रहूंगा। चुनावों में क्षेत्रवासियों को पूरा स्नेह मिला है। -बाबूलाल मैनेजर