
राहुल गांधी से मिलने थानागाजी पहुंचे थे दूसरे पीडि़त, लेकिन नहीं मिल पाए राहुल, जानिए क्या रहा कारण
अलवर. अलवर जिले के थानागाजी गैंग रेप पीडि़त से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांध्ी दूसरे पीडि़तों से नहीं मिल पाए। थानागाजी के पास प्रतापगढ गांव में 6 साल की मासूम के साथ रेप हुआ, लेकिन उनके परिजनों से किसी की मुलाकात नहीं हो पाई। थानागाजी गैंग रेप पीडि़ता से मिलने के बाद राहुल जब प्रेस वार्ता कर रहे थे तो उनसेे जब यह पूछा गया कि थानागाजी क्षेत्र में ही छह साल की एक और बालिका के साथ बलात्कार हुआ, क्या वे उससे मिलने जाएंगे? उन्होंने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
बिहार में एक महत्वपूर्ण मीटिंग हैं, लेकिन आश्वस्त करता हूं कि न्याय जल्द मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार की तरफ से पीडि़त परिवार को आश्वासन दिया गया है कि दोषियों को अधिकतम सजा दिलवाएंगे।
एक पिता की बेटी लापता
रैणी निवासी रामकिशोर की बेटी का कुछ दिन पहले अपहरण हुआ। उसने कई जगह मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। फिर उसे जब पता चला कि थानागाजी गैंग रेप पीडि़ता से मिलने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आ रहे हैं तो वो थानागाजी पहुंचा। लेकिन यहां उसे राहुल से नहीं मिलने दिया गया। पुलिस उसे राहुल से मिलाने के बहाने ले गई और एक कमरे में बैठा दिया, वह खूब रोया, लेकिन उसे ना तो राहुल से मिलने दिया गया, ना ही किसी अन्य नेता ने उससे मुलाकात की।
Published on:
17 May 2019 10:16 am
