4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

alwar illigal mining news जिम्मेदार अधिकारी निगल रहे जिंदा मक्खी और अंगारी में कट गया पहाड़

alwar illigal mining news थानागाजी तहसील के अंगारी गांव में पहाड़ी कटती रही और जिम्मेदार विभाग जिंदा मक्खी निगलते रहे। यह स्थिति तो तब है जब सुप्रीम कोर्ट एक मामले में स्पष्ट निर्देश दे चुकी कि पहाड़, राडा, नदी, नाले तालाब, बांध आदि प्राकृतिक संसाधनों के 1954 के मूल स्वरूप को नहीं बदल सकते।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Oct 09, 2019

alwar illigal mining news जिम्मेदार अधिकारी निगल रहे जिंदा मक्खी और अंगारी में कट गया पहाड़

alwar illigal mining news जिम्मेदार अधिकारी निगल रहे जिंदा मक्खी और अंगारी में कट गया पहाड़


अलवर. alwar illigal mining news थानागाजी तहसील के अंगारी गांव में पहाड़ी कटती रही और जिम्मेदार विभाग जिंदा मक्खी निगलते रहे। यह स्थिति तो तब है जब सुप्रीम कोर्ट एक मामले में स्पष्ट निर्देश दे चुकी कि पहाड़, राडा, नदी, नाले तालाब, बांध आदि प्राकृतिक संसाधनों के 1954 के मूल स्वरूप को नहीं बदल सकते। प्राकृतिक संसाधनों के मूल स्वरूप में बदलाव किया गया तो गंभीर अपराध माना जाएगा। इसके बावजूद जिले के अंगारी गांव में गैर मुमकिन राडा को काटकर समतल मैदान बना दिया और प्रशासन को भनक तक नहीं लग पाई।

alwar illigal mining news थानागाजी तहसील के अंगारी गांव में गैर मुमकिन राडा (पहाड़ी) को काटकर समतल मैदान बनाने से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन हुआ। खास बात यह कि कई दिनों से पहाड़ी को काटकर समतल करने की कार्रवाई निर्बाध रूप से चलती रही, लेकिन न तो राजस्व विभाग और न ही खनन विभाग यहां अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत जुटा पाया।

alwar illigal mining news पहाड़ी का बदल गया स्वरूप, दोषी अभी चिह्नित नहीं

सुप्रीम कोर्ट केआदेश के बाद भी राडा को काट समतल कर पहाड़ी का स्वरूप बदल दिया गया, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक प्राकृतिक संसाधनों के मूल स्वरूप को बदलने के दोषी लोगों को चिह्नित नहीं कर पाया है। प्रशासन की कार्रवाई मौका रिपोर्ट तैयार करने तक सीमित रही।

लीपापोती में जुटा प्रशासन

अरावली पर्वतमाला की पहाड़ी कटकर समतल होने के बाद अब जिम्मेदार विभाग मामले की लीपापोती में जुट गए हैं। राजस्थान पत्रिका के 8 अक्टूबर के अंक में 40 फीट ऊंचा पहाड़ काटा, अब मैदान बना कब्जे की तैयारी शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग व खनन विभाग की टीम मंगलवार को अंगारी गांव स्थित भैरू की डू्रंगरी मौका स्थल पर पहुंची और मौका रिपोर्ट तैयार की। मौका रिपोर्ट में पहाड़ी को गैर मुमकिन राडा बता समतल करने की बात कही गई है।

मौके पर काम रुकवाया, पुराने मामले की जांच होगी

राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से गैर मुमकिन राडा पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की हिदायत दी है। मौके पर राडा को समतल करना पाया गया है। इसमें कुछ हिस्से में पुराना व कुछ में नया कार्य होने की जानकारी मिली है। मामले की गंभीरता को लेकर कार्रवाई की जाएगी तथा प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

अमित कुमार वर्मा

उपखंड अधिकारी, थानागाजी

उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

मामले की जांच मौके पर विभागीय टीम से कराई गई है। मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर अधीक्षण अभियंता जयपुर को भेजी गई है।

केसी गोयल

खनि अभियंता अलवर