6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों के खिलाफ 60 दिन में चार्जशीट पेश और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच अब तक अधूरी

पपला गुर्जर फरारी प्रकरण बदमाश और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रही समानांतर जांच में अंतर नजर आ रहा है। एसओजी ने पपला गुर्जर के 23 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 60 दिन में न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 11, 2019

बदमाशों के खिलाफ 60 दिन में चार्जशीट पेश और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच अब तक अधूरी

बदमाशों के खिलाफ 60 दिन में चार्जशीट पेश और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच अब तक अधूरी

अलवर. पपला गुर्जर फरारी प्रकरण बदमाश और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रही समानांतर जांच में अंतर नजर आ रहा है। एसओजी ने पपला गुर्जर के 23 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 60 दिन में न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी। जबकि बहरोड़ थाने पर हमले और पपला को हवालात से भगाने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच को पुलिस अब तक अटकाए बैठी है।

छह सितम्बर को सुबह बहरोड़ थाने पर एके-47 से हमला कर कुछ बदमाश अपने सरगना कुख्यात अपराधी विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को हवालात से छुड़ा ले गए थे। अलवर पुलिस की इस बदनामी में थाने के ही कुछ पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का साथ दिया। जांच में संलिप्तता सामने आने पर तत्कालीन बहरोड़ एसएचओ सुगनसिंह को निलम्बित किया गया। थाने के दो हैडकांस्टेबल विजयपाल और रामोतार को बर्खास्त तथा शेष पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके अलावा मामले को लेकर बहरोड़ के पूर्व डीएसपी जनेश सिंह तंवर और तत्कालीन डीएसपी रामजीलाल चौधरी पर भी गाज गिरी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच डीएसपी बहरोड़ को सौंपी गई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

जांच पूरी हो तो आगे बढ़े कार्रवाई

मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच में पुलिस ढिलाई बरत रही है। जब तक विभागीय जांच पूरी नहीं होगी तब तक पुलिसकर्मियों पर आगे की कार्रवाई संभव नहीं है। क्योंकि विभागीय जांच पूरी होने के बाद फाइल अधिकारी स्तर पर विजीलेंस विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

एसओजी और पुलिस कार्रवाई में बड़ा अंतर

थाने पर हमले से पूरा पुलिस महकमा और सरकार हिल गए। बदमाशों की गिरफ्तार और चार्जशीट पेश करने की जिम्मेदारी एसओजी तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच का जिम्मा पुलिस को सौंपा गया। एसओजी ने नियत समय में तत्परता से कार्रवाई करते हुए 23 मुल्जिम कर उनके खिलाफ न्यायालय में करीब 31 हजार पेज की चार्जशीट पेश कर दी है। जबकि पुलिस चंद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कुछ पन्नों की जांच रिपोर्ट तैयार नहीं कर पा रही है।

जल्द पूरी हो जाएगी जांच

पपला गुर्जर फरारी प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच अंतिम चरण में चल रही है। कुछ अधिकारियों को बयान शेष है, जिन्हें बयानों के लिए पत्र भेजे गए हैं। अगले सप्ताह तक विभागीय जांच पूरी कर ली जाएगी।

- अमनदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।