4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घंटी बजा पूछा, राकेश है क्या… और चेन लेकर भाग गए

घर के अंदर भी चेन पहनने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सोमवार को एनईबी क्षेत्र के भीम नगर में बदमाश महिला के घर आकर गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 12, 2019

घंटी बजा पूछा, राकेश है क्या... और चेन लेकर भाग गए

घंटी बजा पूछा, राकेश है क्या... और चेन लेकर भाग गए

अलवर.

घर के अंदर भी चेन पहनने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सोमवार को एनईबी क्षेत्र के भीम नगर में बदमाश महिला के घर आकर गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। घटना को जानने के बाद आप भी सावधान हो जाएं। मामला सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे का है। भीम नगर में एक बाइक पर दो युवक आए। जिन्होंने घर की घंटी बजा कर आवाज दी कि राकेश है क्या?। अन्दर से महिला आई। जिसने आकर इतना ही पूछा था कि कहां से आए हैं?। तभी बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारा। करीब सवा तोले की चेन छीनकर भाग गए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। लेकिन, बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। घटना के दौरान एक बदमाश मोटरसाइकिल लेकर खड़ा रहा। दूसरा घर में आया। चेन छीनकर मोटरसाइकिल से दोनों फरार हो गए। महिला के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग आए लेकिन, तब तक वे फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद

पुलिस ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लेकिन, जिस घर में कैमरे लगे हैं अब वह घर बंद है। यदि सीसीटीवी कैमरे चालू मिले तो बदमाशों को पकडऩे में आसानी होगी।

घटना के बाद सोचने को मजबूर

इस घटना के बाद महिलाएं सोचने को मजबूर हो गई कि घर के अन्दर भी सुरक्षित नहीं हैं। घर आकर बदमाश चेन छीनकर ले जाने लगे हैं। जिससे लगता है शहर में अपराधी बेखौफ हैं। उनको किसी तरह का डर नहीं है। सामान्य तौर पर हथियार लेकर भी चलते हैं। ताकि जरूरत पडऩे पर आमजन को डरा सकें।