5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डढ़ीकर फोर्ट में युवती की मौत के बाद सैंपल पैथालोजी लैब भेजे

डढ़ीकरण फोर्ट में हरियाणा की ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी की टीम के साथ आई हिसार निवासी युवती की मौत के अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 24, 2019

डढ़ीकर फोर्ट में युवती की मौत के बाद सैंपल पैथालोजी लैब भेजे

डढ़ीकर फोर्ट में युवती की मौत के बाद सैंपल पैथालोजी लैब भेजे

अलवर

डढ़ीकरण फोर्ट में हरियाणा की ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी की टीम के साथ आई हिसार निवासी युवती की मौत के अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. केके मीणा ने बताया कि युवती की मौत का प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक हो सकता है। फिर भी एफएसएल व स्टो पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। ब्लड सहित अन्य सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का मालूम चल सकेगा। उन्होंने बताया कि युवती की मौत के करीब 14 घण्टे बाद पोस्टमार्टम हुआ है।

पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज


सदर थाना पुलिस ने बताया कि हांसी हिसार निवासी शशि कुमार पुत्र तारा चंद ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री निकिता सिंघल (29) कम्पनी की टीम के साथ अलवर के डढ़ीकर फोर्ट आए थी। यहां पर 22 नवम्बर की रात्रि को बेटी के सीने में दर्द हेाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डढ़ीकर फोर्ट से सीधे युवती को निजी अस्पताल लेकर आ गया था लेकिन, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।