5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्घटना रोकने को हाइवे की तर्ज पर बनेगा रामगढ़ रोड

Alwar Ramgarh Road : मौत की सडक़ बन चुके रामगढ़ रोड पर सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए हाइवे की तर्ज पर दोनों ओर रेलिंग लगाई जाएगी और मुख्य मार्ग पर भारी वाहन एवं स्थानीय वाहनों के लिए सर्विस लेन अलग से बनाई जाएगी।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 05, 2019

alwar letest news

alwar letest news दुर्घटना रोकने को हाइवे की तर्ज पर बनेगा रामगढ़ रोड

अलवर. मौत की सडक़ बन चुके रामगढ़ रोड alwar letest news पर सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए हाइवे की तर्ज पर दोनों ओर रेलिंग लगाई जाएगी और मुख्य मार्ग पर भारी वाहन एवं स्थानीय वाहनों के लिए सर्विस लेन अलग से बनाई जाएगी।

पीडब्ल्यूडी एनएच विंग की ओर से अलवर शहर में हनुमान सर्किल से 34.950 किलोमीटर लम्बाई में बनने वाले रामगढ़ रोड पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सडक़ को दो भागों में बांट निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृत मानचित्र के अनुसार वर्तमान में 7 मीटर रोड की चौड़ाई दोनों ओर 2.50-2.50 मीटर और बढ़ाई जाएगी। इससे सडक़ का मुख्य भाग 12 मीटर चौड़ा हो जाएगा। 12 मीटर चौड़ा रोड हनुमान सर्किल से 7-8 किलोमीटर दूरी तक बनाया जाएगा। इसके आगे रोड की चौड़ाई 7 मीटर रहेगी। मुख्य मार्ग के दोनों ओर एक-एक मीटर में रेलिंग लगाई जाएगी। सडक़ के दोनों ओर 5.50-5.50 मीटर की सर्विस लेन बनाई जाएगी। प्रत्येक सर्विस लेन स्थानीय वाहनों के आने व जाने के लिए होगी। सर्विस लेन हनुमान सर्किल से 7.55 किलोमीटर की लम्बाई में बनाई जाएगी। सडक़ निर्माण के दौरान एक बड़े पुल का निर्माण कराया जाएगा, वहीं 9 छोटे पुल बनाए जाएंगे। साथ ही नवनिर्मित सडक़ मार्ग पर 27 कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा।

डेढ़ साल में पूरा होगा

सडक़ निर्माण इस वर्ष एक सितम्बर से शुरू होगा तथा 18 महीने में पूरा करना होगा। निर्माण पर 178.13 करोड़ की लागत आएगी।

सडक़ के बीच डिवाइडर जरूरी

हनुमान सर्किल से रामगढ़ की ओर से बनने वाले रोड पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर का निर्माण जरूरी है। मानचित्र में सडक़ के मध्य डिवाइडर स्वीकृत नहीं है। डिवाइडर निर्माण के बिना सडक़ मार्ग पर सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक की उम्मीद कम है।

अतिक्रमण है दुर्घटनाओं की जड़

हनुमान सर्किल से रामगढ़ की ओर से जाने वाले पुराने दिल्ली मार्ग पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण है। यही इस रोड पर सडक़ दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। स्वीकृत मानचित्र में निर्माणाधीन सडक़ की कुल चौड़ाई 25 मीटर करने का प्रस्ताव है, लेकिन वर्तमान में सडक़ किनारे अतिक्रमण होने से रोड स्वीकृत चौड़ाई से आधा भी दिखाई नहीं पड़ता। रोड निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रामगढ़ रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दो दिन चली कार्रवाई में कुछ दूरी तक अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई थमते ही रोड पर अतिक्रमण फिर पसर गया।

मुख्य यातायात व स्थानीय वाहनों की अलग-अलग व्यवस्था
रामगढ़ रोड पर स्वीकृत निर्माण कार्य के तहत सडक़ के 12 मीटर में मुख्य यातायात चलेगा। स्थानीय व छोटे वाहनों के लिए दोनों ओर सर्विस लेन बनाई जाएगी। इससे रोड पर सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी। यह प्रस्ताव केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्रालय का है।

अनिल कुमार गुप्ता
अधीक्षण अभियंता एनएच सर्किल जयपुर