5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

alwar letest news बच्चों के बनाए हैंडीक्राफ्ट आइटमों की सराहना, दीपावली के डकोरेटिव आइटमों की हुई बिक्री

alwar letest news सामथ्र् फाउंडेशन और रोटरी क्लब अलवर की संयुक्त पहल पर शनिवार को संस्कृत स्कूल मेंहैंडीक्राफ्ट मेला लगाया गया। जिसमें बच्चों की ओर से बनाए गए हैंडीक्राफ्ट आइटम को प्रदर्शित किया गया। मेले में खरीददारी करने आए लोगों ने बच्चों की कलाकारी देखकर न केवल सराहना कि साथ ही जम कर खरीदारी भी की।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Oct 13, 2019

alwar letest news बच्चों के बनाए हैंडीक्राफ्ट आइटमों की सराहना, दीपावली के डकोरेटिव आइटमों की हुई बिक्री

alwar letest news बच्चों के बनाए हैंडीक्राफ्ट आइटमों की सराहना, दीपावली के डकोरेटिव आइटमों की हुई बिक्री

अलवर. alwar letest news सामथ्र् फाउंडेशन और रोटरी क्लब अलवर की संयुक्त पहल पर शनिवार को संस्कृत स्कूल मेंहैंडीक्राफ्ट मेला लगाया गया। जिसमें बच्चों की ओर से बनाए गए हैंडीक्राफ्ट आइटम को प्रदर्शित किया गया। मेले में खरीददारी करने आए लोगों ने बच्चों की कलाकारी देखकर न केवल सराहना कि साथ ही जम कर खरीदारी भी की। दीपावली पर घर सजाने के लिए बंधनवार और जलाने के लिए मिट्टी के डेकोरेटिव दीए बहुत पसंद किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर इंदरजीत सिंह ने बच्चों से बातचीत की और पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों की तारीफ़ करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों के हुनर को इस प्रकार निखारने का कार्य सामथ्र्य संस्थान द्वारा किया जाना सभी के लिए मिसाल है। उन्होंने विशेषकर निकिता गर्ग के हुनर, लगनशीलता और मेहनत की तारीफ़ करते हुए कहा कि इस प्रकार के हुनर को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए मोबाइल ऐप और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की सहायता लेनी चाहिए। जिस प्रकार का कार्य बच्चों ने किया वो किसी भी मेट्रो सिटी में मिलने वाले आर्टिकल से भी बेहतर है।

alwar letest news आज भी लगेगा हैंडीक्राफ्ट मेला

इस हैंडीक्राफ्ट मेले में विशेष रूप से संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों विक्रम, दीपक, करण, पलक, मुस्कान, चांदनी, प्रियांशु, अंजलि, गौरव, पायल ,सुनीता आदि का सहयोग रहा। सचिव शशांक झालानी ने बताया कि इस मेले में उपलब्ध शानदार बंदरवाल, सजावटी दिए, चॉकलेट, रंगोली, लैंप, कलश, शुभांकर नर्यल, जेली कैंडल, डिज़ाइनर लिफ़ाफे आदि की बिक्री हुई। रविवार को भी प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक मेला रहेगा। क्लब अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया हैंडीक्राफ्ट मेले में रोटरी क्लब और सामथ्र्य से निकिता गर्ग,अंजलि, विकास गुप्ता,मृणाल गागल,रुचि जैन, दीपकमल अरोड़ा आदि ने सुबह से ही मेले को जीवंत करने का प्रयास किया। साथ ही संस्कृत स्कूल के प्रधानाचार्य दीवान सिंह राजावत और सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।