4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर लोकसभा सीट पर मतगणना की तैयारियां पूरी, 8 बजे शुरु होगी वोटों की गिनती

अलवर लोकसभा सीट पर मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 8 बजे काउंटिंग शुरु होगी।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 23, 2019

Alwar Lok Sabha Election Result 2019 Live

अलवर लोकसभा सीट पर मतगणना की तैयारियां पूरी, 8 बजे शुरु होगी वोटों की गिनती

अलवर. लोकसभा क्षेत्र अलवर की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में शुरू होगी। अलवर लोकसभा क्षेत्र में शामिल आठ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए अलग-अलग कक्षों में 110 टेबल लगाई जाएंगी। वहीं आठ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती 148 राउंड में पूरी होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए राउण्ड की संख्या अलग-अलग होगी। मतगणना के शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे बाद मिलना शुरू होंगे तथा दोपहर में स्पष्ट रुझान मिल सकेंगे। आधिकारिक चुनाव परिणाम शाम 4 बजे तक घोषित होने की संभावना है।

हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अलग-अलग कक्षों में होगी। इसके लिए अलग-अलग कक्षों में टेबल लगाई गई हैं। अलवर ग्रामीण व मुण्डावर में 13-13 तथा अलवर लोकसभा क्षेत्र के शेष विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।

हर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग राउण्ड

हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए राउण्ड की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। इनमें तिजारा में 18, किशनगढ़बास में 18, मुण्डावर में 19, बहरोड़ में 17, अलवर ग्रामीण में 20, अलवर शहर में 16, रामगढ़ में 20 तथा राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 20 राउण्ड में होगी। यानि सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए 148 राउण्ड होंगे।

साढ़े 12 लाख से ज्यादा वोट गिने जाएंगे

अलवर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में 12 लाख 52 हजार 22 मतों की गिनती होगी। इस बार लोकसभा चुनाव में अलवर लोकसभा क्षेत्र में 66.82 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। यानि क्षेत्र में 18 लाख 73 हजार 618 मतदाताओं में से 12 लाख 52 हजार 22 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 6 लाख 73 हजार 85 पुरुष व 5 लाख 78 हजार 961 महिला मतदाता, तीन ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं