
अच्छी खबर: सांसद बालकनाथ की अनुशंसा पर जिले में पेयजल के लिए 325 करोड़ का बजट स्वीकृत, नल से पहुंचेगा जल
अलवर. पेयजल समस्या से जूझ रहे अलवर जिले के लिए सांसद महंत बालकनाथ की अनुशंसा पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 325 करोड़ का बजट जल मिशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया है। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नल से जल पहुंचेगा।
लोकसभा सांसद महंत बालकनाथ ने बताया कि बजट में से अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रथम चरण के अंतर्गत 95 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए बजट स्वीकृत किया है l रामगढ विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ 14 लाख 77 हजार रूपए, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 58 करोड़ 6 लाख 22 हजार रूपए, किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ 76 लाख 57 हजार रूपए, तिजारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ 7 लाख 89 हजार रूपए, बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 करोड़ 87 लाख 58 हजार रूपए, मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के लिए 34 करोड़ 53 लाख 56 हजार रूपए, अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए 32 करोड़ 50 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सांसद ने जल जीवन मिशन योजना में बजट जारी करने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
Published on:
16 Mar 2021 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
