4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का यह शख्स तांत्रिक क्रिया के लिए करता था पाटागोह व झाऊ चूहे का शिकार, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 22, 2018

Alwar Man Hunt Monitor Lizard And Tenrec For Black Magic

राजस्थान का यह शख्स तांत्रिक क्रिया के लिए करता था पाटागोह व झाऊ चूहे का शिकार, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

थानागाजी. बाघ परियोजना सरिस्का के अजबगढ़ रेंज से वन्य जीवों का शिकार करने वाले को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी रघुवीर मीना ने बताया कि 20 नवम्बर को नाका गौलाकाबास वनपाल राधेश्याम मीना को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम स्यालूता के पास जंगल में शिकारी द्वारा वन्यजीवों का शिकार किया जा रहा है। इस पर नाका गौलाकाबास वनपाल राधेश्याम मीना, नाका अजबगढ वनपाल मुकेश मीना, वन मित्र भवानी सिंह के साथ स्यालूता ग्राम की खाली परती भूमि पर पहुंच कर मौके से छीतरमल बावरिया पुत्र रामजीलाल बावरिया को शिकार में प्रयुक्त कुस्या वन्य जीव पाटागोह व जंगली झाऊ चूहे के साथ गिरफ्तार कर किया।

पूछताछ में अभियुक्त छीतरमल बावरिया ने बताया कि इनका शिकार इनके मांस को खाने व तंत्र-मंत्र में काम में लेने के लिए करता है। इस पर उसे गिरफ्तार कर बुधवार को लक्ष्मणगढ़ न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की मांग की गई। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय लक्ष्मणगढ़ ने अभियुक्त शिकारी छीतरमल बावरिया को 3 दिसम्बर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।