5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनुमार्ग लूट : पुलिस खंगालती रही कॉलोनियां, बदमाश उसी रात निकल गए बाहर, यहां से हुए फरार

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 18, 2018

Alwar Manu Marg Loot : Accused May Ran Out Of Alwar

मनुमार्ग लूट : पुलिस खंगालती रही कॉलोनियां, बदमाश उसी रात निकल गए बाहर, यहां से हुए फरार

शहर के मनुमार्ग इलाके में दम्पती को बंधक बना लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकडऩे के लिए चार दिन पुलिस मनुमार्ग और कबीर कॉलोनी इलाके में खाक छानती रही और बदमाश उसी रात शहर से बाहर निकल गए। जब पुलिस ने अपनी पड़ताल के दायरे को बढ़ाया तो पता चला कि बदमाश वारदात के तत्काल बाद शहर से बाहर निकल गए। इसके बाद से पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदल दी है।

मनुमार्ग 32-डी निवासी टैक्स एडवोकेट घनश्यामदास गुप्ता के मकान में गत 13 दिसम्बर को शाम करीब पौने आठ बजे चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुसे। बदमाशों ने घनश्याम गुप्ता व उनकी पत्नी शिवानी गुप्ता को बंधक बना उनसे मारपीट की और घर में रखे लाखों रुपए की नकदी व जेवरात लूट गए। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे तो चारों बदमाश मनुमार्ग से बस स्टैण्ड की तरफ जाने वाले रास्ते पर पैदल दौड़ते कैद हुए। आगे कबीर कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल के यहां संदिग्ध युवक कैद हुए। इसके बाद पुलिस ने अपनी पूरी पड़ताल मनुमार्ग और कबीर कॉलोनी इलाके में केन्द्रित कर दी। चार दिन तक पुलिस यहीं डोर-टू-डोर सर्वे और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी रही। काफी मशक्कत के बाद भी जब पुलिस को यहां से कुछ हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने अपनी जांच को यहां से बाहर निकाला, जो पुलिस के होश उड़ गए।

शायद ट्रेन में बैठकर बाहर निकल गए

वारदात करने के बाद बदमाश शायद रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद किसी ट्रेन में बैठकर अलवर शहर से बाहर निकल गए। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरा भी देखे, लेकिन स्टेशन पर लगे कैमरे खराब होने के कारण बदमाशों के फुटेज कैद नहीं हो सके।

अब कॉल डिटेल और टावर लोकेशन पर फोकस

बदमाशों को दबोचने के लिए सरगर्मी से जुटी पुलिस की जांच अब मोबाइल कॉल डिटेल और टावर लोकेशन पर केन्द्रित हो गई है। मनुमार्ग एरिया से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में एक टावर से लेकर दूसरे टावर तक मोबाइल कॉल डिटेल के तार जोडऩे में लगी है। अब तक की इस पड़ताल में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। यदि पुलिस की जांच सही दिशा में रही तो जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।

जिन पर मोटा कर्ज उन पर भी नजर

पुलिस मनुमार्ग और कबीर कॉलोनी इलाके में ऐसे लोगों को भी खंगालने में जुटी है, जिन पर मोटा कर्ज है। पुलिस वारदात को इस बात भी जोडकऱ देख रहे हैं कि कहीं मोटा कर्ज चुकाने के लिए तो बदमाशों ने वारदात को अंजाम नहीं दिया।

कबीर कॉलोनी से निकल फिर शहर में आए

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल दौड़ते हुए मनुमार्ग के अंदर घुसे। बदमाशों ने दौड़ते-दौड़ते ही जैकेट उतारी और चेहरे से नकाब हटाया। इसके बाद कबीर कॉलोनी में घुसे। इसके बाद नाले के पास वाले रास्ते से कबीर कॉलोनी से निकलकर वापस मनुमार्ग पर आए। फिर पैदल-पैदल मन्नी का बड़, कम्पनी बाग रोड, नंगली सर्किल होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंचे। संदिग्ध बदमाश शहर में मन्नी का बड़, नंगली सर्किल और रेलवे स्टेशन के जाने वाले मार्ग पर कलक्टर निवास के समीप कैमरे में कैद हुए। इसके बाद किसी भी सीसीटीवी फुटेज में कैद नहीं हुए। पुलिस ने इस सभी जगह के सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं।