
alwar medical news डॉक्टरों की कमी से बेहाल है सेटेलाइट चिकित्सालय
अलवर. alwar medical news सरकार अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरी करने का दावा भले ही करे, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में दिन में डयूटी के लिए पर्याप्त चिकित्सक नहीं है। ऐसे में रात में अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती बड़ी समस्या बन गई है। शहर के कालाकुआं स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में वर्तमान में प्रभारी समेत 4 पुरुष एवं एक महिला चिकित्सक कार्यरत हैं। जबकि अस्पताल में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हैं।
alwar medical news सेटेलाइट अस्पताल मेंं प्रतिदिन औसतन 500 से 700 मरीजों का आउटडोर रहता है। औसतन तीन से चार चिकित्सक दिन में उपलब्ध रहते हैं, लेकिन रात में इस अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिलते।
रात के समय डयूटी को चिकित्सक नहीं
नियमानुसार alwar medical news सेटेलाइट अस्पताल में दिन व रात में चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य है। पूरे सप्ताह रात के समय डयूटी के लिए सात चिकित्सकों की जरूरत है। चिकित्सकों की कमी होने से रात में स्थायी नियुक्ति की अपेक्षा कॉल पर चिकित्सक की डयूटी लगाकर काम चलाया जा रहा है।
दो डॉक्टर अवकाश पर, चार पद रिक्त
अस्पताल की एक महिला चिकित्सक प्रसूति अवकाश पर हैं, दूसरी महिला चिकित्सक चाइल्ड केयर लीव पर हैं। अस्पताल में एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा एक सर्जन का पद रिक्त है।
उच्चाधिकारियों को समस्या बताई
सेटेलाइट अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से विभागीय उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है।
डॉ. प्रमोद कुमार माथुर
प्रभारी अधिकारी सेटेलाइट अस्पताल अलवर
Published on:
21 Aug 2019 06:00 am
