4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

alwar medical news डेंगू का मंडराया खतरा, पांच दिन में आए 8 मामले

alwar medical news मौसम में बदलाव के साथ ही अस्पताल में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में डेंगू के आठ मामले सामने आ चुके हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Oct 23, 2019

alwar medical news डेंगू का मंडराया खतरा, पांच दिन में आए 8 मामले

alwar medical news डेंगू का मंडराया खतरा, पांच दिन में आए 8 मामले

अलवर . alwar medical news मौसम में बदलाव के साथ ही अस्पताल में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में डेंगू के आठ मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू के मरीज मिलने के बाद चिकित्सा विभाग में हलचल शुरू हो गई है क्योंकि पिछले काफी समय से चिकित्सा विभाग इसी भ्रम में था कि इस बार डेंगू सहित अन्य गंभीर बीमारियों की स्थिति पिछले सालों से बेहतर है। लेकिन 16 नवबंर को दो डेंगू पॉजिटिव सामने आए। ये दो मरीज एनईबी और दिवाकरी के थे। 18 नवंबर को ग्रामीण क्षेत्र से 6 डेंगू के मरीज आए और जबकि 19 नवंबर को डेंगू की जांच के करीब 4 मामले हैं लेकिन इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

alwar medical news सामान्य चिकित्सालय के उपनियंत्रक डाक्टर सुशील बत्रा ने बताया कि डेंगू पॉजिटिव के केस लगातार मिल रहे हैं। ज्यादातर मामले ग्रामीण क्षेत्रो ंसे आ रहे हैं। पॉजिटिव केस मिलने के बाद चिकित्सा विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। जहां भी पॉजिटिव मामले आए हैं वहां आसपास रहने वाले व परिवार के लोगों की भी जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं तो डाक्टर से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास गंदा पानी जमा ना होने दो। मलेरिया को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

इधर, हल्की सर्दी होने से बुखार व सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इससे अस्पताल का आउटडोर बढ़ गया है। अस्पताल में जिले भर से मरीज जांच कराने और इलाज के लिए आ रहे हैं। यहां पर पर्ची बनवाने के लिए सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। मरीजों के आने से अस्पताल के वार्ड भी भरे हुए हैं। इधर, आउटडोर में डाक्टरों के पास भी लंबी कतार लगी रहती है। डाक्टरों को मरीज देखने से फुर्सत ही नहीं मिल पा रही है। डाक्टर मोहनलाल सिंधी ने बताया कि प्रतिदिन करीब 400 से मरीज आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार के हैं।