4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के 11 विधायकों में से 10 करोड़पति, यहां जानिए किस विधायक के पास कितने करोड़ की है सम्पति

https://www.patrika.com/alwar-news/ Alwar MLA Property Details
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Oct 24, 2018

Alwar MLA's Property In Crores

अलवर के 11 विधायकों में से 10 करोड़पति, यहां जानिए किस विधायक के पास कितने करोड़ की है सम्पति

अलवर. राजनीति खेल नहीं गरीबों का ये बात जिले की 11 विधानसभा सीटों के विधायकों को देख कर तो सच ही साबित होती है। 2013 के विधानसभा चुनाव में अलवर जिले से जीत कर विधायक बने 11 में से 10 विधायक करोड़पति है।

जिले के नौ मालदार प्रत्याशी भाजपा के टिकट पर विधायक बने है। वहीं गोलमा देवी राजपा से चुनी गई थी, जो अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। एक मात्र बानसूर विधायक शकुंतला रावत संपत्ति के मामले में लखपति है। रावत कांग्रेस से विधायक है। 11 में से मुण्डावर विधायक धर्मपाल चौधरी अब इस दुनिया में नहीं है। बाकी बचे सभी मालदार विधायक इस बार भी टिकट की लाइन में है। इनमें सबसे ज्यादा मालदार तिजारा विधायक मामन सिंह यादव है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉम्स (एडीआर) की ताजा जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

प्रमुख दलों के अगुवा भले ही कार्यकर्ताओं को सादगी व सदाचार का पाठ पढ़ाते हो, लेकिन हकीकत यह है कि साधारण व्यक्ति के लिए चुनावी राजनीति मुश्किल डगर है। तभी तो चुनावों में प्रमुख दलों से दावेदारी करने वाले ज्यादातर लोगों में मालदारों के ज्यादा नाम सुनाई पड़ते हैं।

हमारे ज्यादातर विधायक करोड़पति

कुल सम्पति के मामले में अलवर जिले के ज्यादातर विधायकों की गिनती करोड़पति में होती है। एडीआर रिपोर्ट में दर्ज विधायकों की सम्पति के ब्यौरे के अनुसार मुण्डावर से विधायक रहे धर्मपाल चौधरी जिले के सबसे अमीर विधायक रहे। हालांकि पिछले महीनों उनका बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी कुल सम्पति 8 करोड़ 42 लाख 45 हजार 664 रुपए है। वहीं अमीर विधायकों की कतार में बानसूर से कांग्रेस की विधायक शकुंतला रावत 15 लाख 27 हजार 518 की कुल सम्पति के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं। जिले के विधायकों की कुल सम्पति गत पांच सालों में कितनी बढ़ी या घटी, इसका अंदाजा आगामी विधानसभा में इनके पुन: चुनाव लडऩे की स्थिति में दाखिल नामांकन से लग पाएगा।

प्रदेश में 72 फीसदी विधायक करोड़पति

ऐसा नहीं कि अलवर जिले में ही करोड़पति विधायक हैं, बल्कि प्रदेश के मौजूदा 197 विधायकों की बात करें तो करीब 72 प्रतिशत यानि 141 करोड़पति हैं। इनमें भी भाजपा के 115, कांग्रेस के 16 विधायक शामिल है। हालांकि मौजूदा करोड़पति विधायकों की संख्या वर्ष 2008 में चुने गए विधायकों से ज्यादा है। वर्ष 2008 में 197 विधायकों में से 46 प्रतिशत यानि 90 विधायक ही करोड़पति थे।

यहां जानिए विधायकों की सम्पति का ब्यौरा (एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार)

धर्मपाल चौधरी- भाजपा- कुल सम्पति - 8 करोड़ 24 लाख 5 हजार 664
ममान यादव- भाजपा- कुल सम्पति- 7 करोड़ 8 लाख 32 हजार 331
जसवंत यादव- भाजपा- कुल सम्पति- 4 करोड़ 66 लाख 5 हजार
रामहेत यादव- भाजपा- कुल सम्पति- 2 करोड़ 68 लाख 71 हजार 133
गोलमा देवी - भाजपा- कुल सम्पति - 2 करोड़ 13 लाख 56 हजार 007
बनवारी लाल सिंघल- भाजपा - 2 करोड़ 23 लाख 7 हजार 326
जयराम जाटव - भाजपा - 1 करोड़ 90 लाख 68 हजार 875
हेमसिंह भडाना- भाजपा - 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार 675
ज्ञानदेव आहूजा- भाजपा - 1 करोड़ 15 लाख 65 हजार 381
मंगलराम कोली - भाजपा - 1 करोड़ 1 लाख 44 हजार 436
शकुंतला रावत - कांग्रेस - 15 लाख 27 हजार 518