
टिकट के दावेदार एक-दूसरे के वार्डों में वोटों का गठित बैठाने में लगे
अलवर. निकाय चुनाव में अभी राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते भी नहीं खोले हैं, लेकिन टिकट के दावेदारों ने वोटों के जोड़तोड़ का गणित बैठाना शुरू कर दिया है। प्रमुख राजनीतिक दलों की टिकट के दावेदार और निर्दलीय भाग्य आजमा रहे एक-दूसरे के वार्डों में वोटों के लिए समझौते शुरू कर दिए हैं।
पड़ोसी वार्ड के प्रत्याशियों से ले रहे सहयोग
प्रत्याशियों ने अपने वार्डों के पड़ोसी वार्ड के प्रत्याशियों से भी सम्पर्क कर रहे हैं और अपने वार्डों में दूसरे वार्ड के प्रत्याशी से वोटों के लिए सहयोग भी मांग रहे हैं। साथ ही दूसरे वार्ड के प्रत्याशी को भी उसकी मदद का भरोसा दिला रहे हैं। एक-दूसरे के वार्ड में चुनावी हार-जीत में भी पूरा दखल दे रहे हैं।
बैनर लगाए, कार्यालय खोले
प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसके लिए पार्टियों में गहन विचार मंथन चल रहा है, लेकिन प्रमुख पार्टियों के टिकट दावेदारों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने वार्डों में कार्यालय तक खोल दिए हैं। वार्ड की हर गली-मोहल्लों में अपने बैनर लगा दिए हैं। सुबह और शाम को चुनाव प्रचार भी चल रहा है। वहीं, वार्डों में देर रात चुनावी बैठकें भी चल रही हैं।
Published on:
03 Nov 2019 06:00 am
