4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर परिषद और पुलिस ने होपसर्कस के आसपास हटाया अतिक्रमण, कचरे की गाड़ी में लेकर गए बाइक व स्कूटी

नगर परिषद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शहर होपसर्कस व आसपास बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 19, 2019

Alwar Nagar Parishad Team Remove Encroachment From Hope Circus

नगर परिषद और पुलिस ने होपसर्कस के आसपास हटाया अतिक्रमण, कचरे की गाड़ी में लेकर गए बाइक व स्कूटी

नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को भी शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया तथा दुपहिया-चौपहिया वाहन जब्त कर 18 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई से बाजारों में अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों और ठेली-पटरी वालों में हडक़म्प मचा रहा।

नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मीणा के नेतृत्व में अतिक्रमण निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम बाजारों से अतिक्रमण हटाने सुबह 8.30 बजे निकली और 9.15 बजे तक होपसर्कस, घंटाघर, काशीराम चौराहा से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे टीम फिर अतिक्रमण हटाने के लिए होपसर्कस पर पहुंची। होपसर्कस पर ट्रैफिक पुलिस के बूथ के पास दस्ते ने अतिक्रमण हटाने और वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की तो लोग विरोध करने लगे। इसके बाद अतिक्रमण निरोधी दस्ता वहां से रवाना होकर घंटाघर पहुंचा। इसके बाद घंटाघर, तहसील रोड, काशीराम चौराहा व स्वर्ग रोड आदि से ठेली-पटरी, अतिक्रमण व होर्डिंग्स आदि हटवाए गए। कार्रवाई शाम करीब 5 बजे तक चली।

13 वाहन और सामान जब्त, 18 हजार वसूले

नगर परिषद के सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को होपसर्कस, घंटाघर व काशीराम चौराहा के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमें मौके से 11 दुपहिया वाहन, दो टैम्पो, तीन तख्त, चार बैंच और साइकिल की दुकान से सामान जब्त किया गया। गुरुवार को जब्त 7 वाहनों में से 2 वाहनों तथा शुक्रवार को जब्त 13 वाहनों में से 7 वाहनों से कुल 18 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। शेष वाहनों का भी जुर्माना वसूला जाएगा।