5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के नए पुलिस एसपी ने इन थानों का किया निरीक्षण, अचानक देखकर पुलिस कर्मियों के छूटे पसीने

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 27, 2018

Alwar New SP Rajendra Singh inspection in police station of districts

अलवर के नए पुलिस एसपी ने इन थानों का किया निरीक्षण, अचानक देखकर पुलिस कर्मियों के छूटे पसीने

लक्ष्मणगढ़. एसपी राजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को डीएसपी कार्यालय व लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर सीओ राजेश मलिक व एसएचओ प्रहलाद सहाय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गुरुवार शाम को एसपी राजेन्द्र सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) मूल सिंह राणा के साथ पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें थाना परिसर का निरीक्षण कर सीओ राजेश मलिक से आवश्यक जानकारी ली। बाद में एसपी ने हरसाना में सात माह की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी के तुरन्त गिरफ्तार करने व मात्र 25 दिनों चालान पेश कर दुष्कर्मी को फांसी की सजा तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने पर पर एसएचओ प्रहलाद सहाय की प्रशंसा की। इधर,पुलिस थाने में कार्यरत एसआई, एएसआई व हैडक़ांस्टेबल व कांस्टेबलों का रोल-कोल लेकर उनसे चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर वांछित अपराधियों गिरफ्तार करने व अपराधों को कन्ट्रोल करने के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही स्थाई वारंटियों व फरार चले आरोपियों को गिरफ्तार करने व थानों में पेडिंग पडे मामलों का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने सीओ कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।

राजगढ़. जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने गुरुवार की दोपहर को राजगढ़ पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अपराधों के बारे में जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। सिंह ने थाना प्रभारी सहित स्टाफ की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आज दिखाई देगा चंद्रग्रहण, मंदिरों के पट रहेंगे बंद

अलवर. आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शुक्रवार को समस्त भारत में खग्रास चंद्रग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण संपूर्ण भारत के साथ -साथ एशिया महाद्वीप के समस्त देशों में भी दिखाई देगा। स्थानीय साठ फीट रोड निवासी पंडित शिब्बूदयाल शास्त्री ने बताया कि ग्रहण का सूतक 27 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 54 बजे से प्रारंभ होगा। सूतक प्रारंभ हो जाने के बाद बच्चों, वृद्ध व रोगियों को छोडकऱ धार्मिक जनों को भोजन नहीं करना चाहिए। यह ग्रहण रात्रि 23 .54 बजे प्रारंभ होगा। खगास 25 बजे प्रारंभ होगा। 25. 52 बजे ग्रहण प्रारंभ होगा। खग्रास का समापन 26.44 बजे होगा। ग्रहण का समापन 27.49 बजे होगा। ग्रहण का पर्वकाल 3 घंटा 55 मिनट होगा।