31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: मानसून सीजन में लगेंगे 30 लाख पौधे, ऑनलाइन मिलेगी जानकारी

मानसून सीजन में पौधरोपण की तैयारियां शुरू हो गई है। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस बार अलवर जिले में 30 लाख पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अकेले वन विभाग की ओर से 3.92 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

2 min read
Google source verification

मानसून सीजन में पौधरोपण की तैयारियां शुरू हो गई है। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस बार अलवर जिले में 30 लाख पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अकेले वन विभाग की ओर से 3.92 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य के अनुरूप नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उधर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-भिवाड़ी में 15-15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह तीन जिलों में कुल 60 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

अलवर शहर में नयाबास, मूंगस्का, बुर्जा एवं भूगोर वन पौधशाला पौधशालाओं में 30 से 35 प्रजाति के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इनमें फूलदार, फलदार, छायादार व कांटेदार पौधे शामिल हैं। करीब 10 लाख पौधे इन पौधशालाओं में तैयार करवाए जाएंगे। यहां आमजन को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछले सालों में मांग होने पर दिल्ली के पार्कों के लिए वन विभाग ने पौधे भिजवाए हैं। कई विभागों को भी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधे लगाने की शुरुआत जुलाई से होगी।

घर बैठे मिलेगी पौधों की जानकारी

राजस्थान वन विभाग की वेबसाइट पर जाकर घर बैठकर ही पौधों की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां लोगों को पौधों की लंबाई, संया, पौधों के प्रकार और मूल्य आदि की जानकारी मिलेगी। वन विभाग ने पौधों की राशि जमा कराने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। अब पौधशालाओं के बाहर क्यूआर कोड चस्पा किए जाएंगे। इन क्यूआर कोड के माध्यम से लोग आसानी से पौधों की राशि जमा करा सकेंगे।

कई विभाग जारी करेंगे टेंडर

नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, यूआईटी सहित कई विभागों की ओर से टेंडर के जरिए पौधरोपण कराया जाएगा। जिला परिषद खुद की पौधशालाओं से पौधे लेगा। उद्यानिकी विभाग 1.29 लाख से ज्यादा पौधे लगाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। खनन विभाग की ओर से भी पौधे लगाए जाएंगे।

यूं पूरा होगा लक्ष्य

अभियान के तहत विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसमें शिक्षा विभाग को 13 लाख 60 हजार, पंचायती राज विभाग को 9 लाख 60 हजार, वन विभाग को करीब 4 लाख, यूआईटी को 2 लाख, रीको को 2 लाख कंपनियों और 65 हजार खुद के क्षेत्र में कराने, विद्युत विभाग को 1 लाख 80 हजार, नगर निगम व नगरीय निकायों एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल को 1.50-1.50 लाख, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, खनि विभाग को 1-1 लाख तथा अन्य विभागों को करीब एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया।

अभियान के तहत बनेगा ऑक्सीजन पार्क

शहर के आसपास सीएसआर फण्ड से एक ऑक्सीजन पार्क विकसित कराए जाएंगे। इसके लिए कलक्टर ने भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित कर उनके सीएसआर फण्ड से चिन्हित ऑक्सीजन पार्क में पौधारोपण कराया जाए।

अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-भिवाड़ी में मानसून सीजन में 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अलवर में 30 लाख पौधे लगेंगे। इसके लिए पौधे तैयार किए जा रहे हैं। -राजेंद्र कुमार हुड्डा, उप वन संरक्षक, वन विभाग अलवर

पौधों का फोटो जिओ टैगिंग के साथ पोर्टल पर होगा अपलोड

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित देखभाल की जाए। संबंधित विभाग पौधरोपण कराने के साथ-साथ खुदवाए गए गड्ढे व लगाए गए पौधे की दो अलग-अलग फोटो की जियो टैगिंग कराकर हरियालो राजस्थान के ऐप पर अपलोड करे।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: शादियों में नहीं चलेंगे ड्रोन, बड़ी सभाओं पर भी रोक… सभी के लिए निर्देश जारी

Story Loader