26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर न्यूज़: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 49.50 लाख रुपए ठगे

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 70 साल के बुजुर्ग से 49.50 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्कीम चार निवासी अवधेश पुत्र बाबूलाल गुप्ता ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: एपीके फाइल क्लिक करते ही मोबाइल हैक, पार हो गये 1.04 लाख रुपये

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 70 साल के बुजुर्ग से 49.50 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्कीम चार निवासी अवधेश पुत्र बाबूलाल गुप्ता ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। साइबर थाना एसएचओ राजपाल ने बताया कि अवधेश का ससुराल अहमदाबाद में है। वहां उसकी पवन भाई नामक एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। पवन ने अच्छे मुनाफे का झांसा देकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए कहा।

पीड़ित ने मुनाफे के लालच में करीब 49.49 लाख रुपए पवन के कहने पर अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर किए। जब उसने मुनाफा मांगा तो पवन ने पैसा देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि मामला इस साल जुलाई का है। पीड़ित ने कौशिक कुमार पुत्र रमन लाल के खाते में 32.80 लाख और मयूर कुमार के खाते में 16.69 लाख डाले थे।