26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar News: जल्द बनेगी नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक पक्की नहर

नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक अब एक ही चरण में नहर को पक्का करने का काम किया जाएगा। पहले यह काम दो चरणों में होना था। विभाग ने पहले चरण में 5 किमी पक्की नहर के निर्माण के टेंडर भी कर दिए थे, लेकिन का में देरी और चीफ इंजीनियर के हस्तक्षेप के बाद अब एक ही चरण में यह काम होगा।
less than 1 minute read
Google source verification

नटनी का बारा (patrika)

नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक अब एक ही चरण में नहर को पक्का करने का काम किया जाएगा। पहले यह काम दो चरणों में होना था। विभाग ने पहले चरण में 5 किमी पक्की नहर के निर्माण के टेंडर भी कर दिए थे, लेकिन का में देरी और चीफ इंजीनियर के हस्तक्षेप के बाद अब एक ही चरण में यह काम होगा। यह नहर करीब 12 किमी लंबी है।

चीफ इंजीनियर ने बताया कि पूरी नहर को पक्का करने का काम पिचिंग के जरिए होगा। पक्की नहर के लिए सरकार ने 39 करोड़ रुपए की राशि की घोषणा की थी। अब दोबारा से इसके टेंडर किए जा रहे हैं। मानसून खत्म होने के बाद पक्की नहर का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस बार भी कच्ची नहर के जरिए ही पानी जयसमंद बांध में पहुंचेगा।