राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं का आरोप
नीमराना उपखंड क्षेत्र के जैतपुर गांव में बुधवार से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता स्थल पर कंटीली झाड़ियों के मैदान पर स्कूली खिलाड़ियों को खेलना पड़ रहा है। क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए मैदान में कंटीली झाड़ियों को प्रशासन के द्वारा सफाई भी नहीं कराई गई। कंटीली झाड़ियों के बीच खिलाड़ी जोखिम उठाकर खेल रहे हैं जबकि क्रिकेट खिलाड़ियों के पास खेल का पूरा सामान भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। मामले को लेकर उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर ने कहा कि मीडिया के माध्यम से कमियां जानकारी में आई हैं और मामले को लेकर सीबीईओ सरिता यादव से जानकारी ली जा रही है।