5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाएगी- संजय शर्मा

नगर निकाय चुनाव में भाजपा अलवर नगर परिषद समेत तीनों जगहों पर बहुमत से बोर्ड बनाएगी। तीनों ही जगहों पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी लग्न से कार्य किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 17, 2019

भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाएगी- संजय शर्मा

भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाएगी- संजय शर्मा

अलवर. नगर निकाय चुनाव में भाजपा अलवर नगर परिषद समेत तीनों जगहों पर बहुमत से बोर्ड बनाएगी। तीनों ही जगहों पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी लग्न से कार्य किया है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए कार्यों के आधार पर भाजपा को जीत मिलेगी। अलवर नगर परिषद के 65 वार्डों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलवर सहित तीनों निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं का आभार।
संजय शर्मा

विधायक, अलवर शहर

तीनों निकायों में भाजपा की जीत की होगी

निकाय चुनाव में अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी में भाजपा का पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनेगा। चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा की नीतियों व कार्यों के आधार पर वोट दिया है। निश्चित ही भाजपा को जीत मिलेगी। अलवर नगर परिषद में भाजपा पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाएगी। मतदाता कांग्रेस को उसके जनविरोधी निर्णयों के कारण निकाय चुनाव में पराजित करेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलवर सहित तीनों निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं का आभार।
संजयसिंह नरूका

जिलाध्यक्ष भाजपा अलवर