4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने 64 व भाजपा ने उतारे 65 प्रत्याशी

नगर परिषद अलवर के 65 वार्डों में हो रहे चुनाव में कांगे्रस ने 64 और भाजपा ने पूरे 65 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे। प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों ही दल नामांकन समय पूरा होने से कुछ देर पहले तक जूझते दिखाई दिए।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 06, 2019

alwar nikay chunav news

अलवर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने 64 व भाजपा ने उतारे 65 प्रत्याशी,अलवर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने 64 व भाजपा ने उतारे 65 प्रत्याशी

अलवर. नगर परिषद अलवर के 65 वार्डों में हो रहे चुनाव में कांगे्रस ने 64 और भाजपा ने पूरे 65 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे। प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों ही दल नामांकन समय पूरा होने से कुछ देर पहले तक जूझते दिखाई दिए। दोनों ही दलों के बड़े नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के सिम्बल रिटर्निंग अधिकारी एडीएम प्रथम रामचरण शर्मा को जमा कराए।

नामांकन दाखिल करने का कार्य पूरा होने के साथ ही अलवर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अलवर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 64 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी ने वार्ड 38 सामोला में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करेगी। वहीं भाजपा ने सभी 65 वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

आखिरी समय तक उधेड़बुन

कांग्रेस व भाजपा निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने का तर्क दें, लेकिन हकीकत यह है कि दोनों ही दल आखिरी समय तक प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने की उधेड़बुन में लगे रहे। कांग्रेस ने मंगलवार को अलवर नगर परिषद के लिए बचे 8 में से 7 वार्डों के लिए नामों की घोषणा की। वहीं भाजपा ने वार्ड संख्या 48 से मीना सैनी को प्रत्याशी बनाया। मीना सैनी पूर्व में नगर परिषद की चेयरमैन रह चुकी है। वहीं वार्ड 34 में पूर्व में घोषित प्रत्याशी रमेश मीणा को बदलकर रोहिताश मीणा उम्मीदवार घोषित किया।

कांग्रेस ने किए सात घोषित

कांग्रेस ने अलवर नगर परिषद के वार्ड 21 से राकेश शर्मा राजू, वार्ड 22 से कमला कोली, वार्ड 25 से प्रभुदयाल यादव, वार्ड 30 से रणु अग्रवाल, वार्ड 49 से रेणुलता, वार्ड 59 से अजय मेठी व वार्ड 60 से सतीश कुमार को प्रत्याशी घोषित किया।

दिग्गज लेकर पहुंचे सिम्बल

कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता अपने-अपने दलों के सिम्बल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा की ओर से दोपहर करीब 1.30 बजे नगर परिषद चुनाव प्रभारी दौसा सांसद जसकौर मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका, भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट केजी खंडेलवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पं. जलेसिंह रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष में सिम्बल लेकर पहुंचे। भाजपा की ओर से 64 प्रत्याशियों के सिम्बल रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे गए। कांग्रेस की ओर से श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली, ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र कोचर, एडवोकेट सुरेन्द्र माथुर, प्रकाश गंगावत सहित अन्य नेता सिम्बल लेकर पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर को 64 प्रत्याशियों के सिम्बल जमा कराए। वहीं दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरूका व एडवाकेट खंडेलवाल फिर रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में पहुंचे और शेष एक वार्ड 34 का सिम्बल सौंपा।