5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने की निकाय चुनाव प्रचार की समीक्षा

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बुधवार को अलवर पहुंच पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों से अलवर में निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की समीक्षा की।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 14, 2019

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने की निकाय चुनाव प्रचार की समीक्षा

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने की निकाय चुनाव प्रचार की समीक्षा

अलवर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बुधवार को अलवर पहुंच पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों से अलवर में निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की समीक्षा की।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने पार्टी पदाधिकारियों से निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने शहर के पदाधिकारियों, निकाय चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं व अन्य पार्टी नेताओं से अलवर के सभी 65 वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों की स्थिति को लेकर चर्चा की। वहीं वार्डों में प्रत्याशियों के समक्ष आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अधिकाधिक समर्थन जुटाने को कहा। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय नरूका, पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, शहर विधायक संजय शर्मा, निकाय चुनाव संयोजक केजी खंडेलवाल, निकाय चुनाव प्रभारी पवन जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता, नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेहता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पं. जलेङ्क्षसह सहित अनेक नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। बाद में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने पार्टी नेताओं के साथ शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया

पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में परनामी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की यह पहली सरकार है, जिसके प्रति लोगों में इतनी जल्दी नकारात्मकता आने लगी है। परनामी ने कांग्रेस सरकार में नेताओं के बीच आपसी संघर्ष जारी रहने और राज्य का विकास थम जाने का भी आरोप लगाया।