4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर लोगों ने इस मांग को लेकर 3 घंटे लगाया जाम, पुलिस के कहने पर भी नहीं माने लोग

अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जाम लगा दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भी लोग नहीं माने।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 28, 2018

Alwar People Jam On Tijara Fatak Over bridge

अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर लोगों ने इस मांग को लेकर 3 घंटे लगाया जाम, पुलिस के कहने पर भी नहीं माने लोग

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र तिजारा फाटक की पुलिया के समीप हुए सडक़ हादसे में मां बेटे की मौत के बाद आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिया पर जाम लगा दिया। जाम लगाकर लोगों की ओर से सडक़ पर डिवाइडर बनवाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने करीब 3 घंटे जाम लगाए रखा, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। लोग पुलिस से पीडब्ल्यूडी अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।

उसके बाद मौके पर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को बुलाया, उसने लोगों से समझाइश की, इसके साथ ही अधिकारी ने जाम लगाने वाले स्थानीय लोगों को डिवाइडर बनवाने के लिए आश्वाशन दिया। लोगो ने बताया कि आए दिन इस रोड पर हादसे हो रहे है। लेकिन प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जाम की सूचना मिलने पर शहर विधायक संजय शर्मा व कांग्रेस नेता श्वेता सैनी पहुंची और लोगों को समझाकर प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया।