
अलवर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इस मुख्य अपराधी को किया गिरफ्तार
खैरथल. गांव लाल पहाड़ी में दो माह पूर्व बच्चों की आपसी कहासुनी के विवाद पर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि कस्बे के समीप गांव लाल पहाड़ी निवासी जितेन्द्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि बच्चों की आपसी कहा सुनी को लेकर उसकी भाभी कमलेश ने उलहाना दिया। इसे लेकर गांव के ही भूपसिंह, धर्मसिंह, नेतराम, उबनराम व सुरेन्द्र ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान करते हुए आरोपित नेतराम व उसके दो बेटों भूपसिंह व धर्मसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
बोलेरो लूट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
नारायणपुर थाना पुलिस ने बोलेरो लूट के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बोलेरो बरामद की है। नारायणपुर थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित ढाणी चैनपुरावाली तन कोलेशर खर्द (दौसा) गांव निवासी हीिरसिंह गुर्जर एवं रायपुरा तन किशोरी (थानागाजी)गांव निवासी छोटेलाल गुर्जर है। इन आरोपितों के कब्जे से लूट की गई बोलेरो जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपितों को गुरुवार को थानागाजी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपितों को 9 जून तक पुलिस रिमांड पर दिया गयाहै। पुलिस ने आरोपितों से लूट की अन्य वारदात खुलने की आशंका व्यक्त है। वाहन लूट के मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानो पर दबिश की कार्रवाई कर गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।
रोडवेज चालक व बाइक सवार युवकों में साइड लेने पर हुई मारपीट
किशनगढ़बास. कस्बे के तिजारा रोड़ स्थित जैन मंदिर के पास एक रोडवेज चालक से दो बाइक सवार युवकों ने साइड के विवाद को लेकर मारपीट की।
मिली जानकारी अनुसार रोडवेज बस चालक सुल्तान चौधरी बस लेकर आ रहा था कि सामने से ही आ रहे बाइक सवार किशनगढ़बास क्षेत्र के ग्राम बगथला निवासी मोहम्मद व कासिम पुत्रान रहमुदीन ने बस चालक सुल्तान चौधरी से साइड लेने पर आपस में कहासुनी हो गई। जिसपर मामला हाथापाई पर आ गया, जिसमें मोहम्मद व कासिम ने चालक सुल्तान चौधरी पर डंडे से वार कर दिया। जिसमें उसकी गर्दन पर चोंट आई। पुलिस ने शान्ति भंग के मामले में मोहम्मद, कासिम व चालक सुल्तान चौधरी को गिरफ्तार किया है।
Published on:
08 Jun 2018 04:02 pm
