7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान से बिल्डिंग का मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला बिल्डिंग के गिरने से हुए हादसे मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी में पकड़ा है। पुलिस अब उसे पकड़कर दिल्ली ले जा रही है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Sep 07, 2026

Delhi Building Collapse

इमारत हादसे के बाद का मंजर व पुलिस की गिरफ्त में हरिराम बंसल। (फोटो सोर्स- IANS)

अलवर। दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिराम बंसल को सोमवार दोपहर भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, आगे की जांच जारी है। घटना के बाद से हरिराम बंसल का कोई पता नहीं था। लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थी। फिलहाल, भिवाड़ी से हरिराम को पकड़ा गया है। सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को इमारत गिरी थी। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

'हॉस्टल डेज' नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और घटना के समय कई छात्र वहां रह रहे थे। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की। बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थी।

लापरवाही बरतने पर इस मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने तुरंत प्रभाव से इन अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यालय को लेकर जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बरतने पर एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच सस्पेंड

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत के ढहने के बाद सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में साउथ जोन के अधिकारी शामिल हैं। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने तुरंत प्रभाव से इन अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।