7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: अलवर में CM भजनलाल शर्मा का रोड शो आज

अलवर में नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो करेंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे और इसके बाद जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यहां सभा को संबोधित करने के बाद रोड शो शुरू होगा। प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी कर ली है।
2 min read
Google source verification
alwar cm bhajanlal sharma

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी (फोटो - पत्रिका)

अलवर नगर निगम चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज, 7 सितंबर को अलवर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोड शो के निर्धारित मार्ग पर सड़कों की मरम्मत और विशेष सफाई कराई गई है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और बैरिकेडिंग भी की गई है।

सभा को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे जगन्नाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री कुछ देर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो की शुरुआत जगन्नाथ मंदिर से निर्धारित की गई है।

रोड शो करीब डेढ़ घंटे

मुख्यमंत्री का काफिला जगन्नाथ मंदिर से रवाना होकर त्रिपोलिया मंदिर, बजाजा बाजार, होप सर्कस, घंटाघर होते हुए मन्नी का बड़ तक पहुंचेगा। रोड शो करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

कई स्थानों पर बैरिकेडिंग

सीएम के रोड शो को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। निर्धारित रूट पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे मार्ग पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।

विशेष सफाई अभियान

रोड शो के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है। लोगों को परेशानी न हो और मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही सुचारू रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। नगर निगम की टीम ने भी रोड शो के मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। बाजारों में सफाई के साथ सड़कों और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। निगम की टीम ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर रखने की समझाइश दी, ताकि रोड शो के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा नहीं आए।


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अलवर शहर में जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। नगर निगम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का यह रोड शो राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। रोड शो के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश होगी।