
अलवर में यहां देर रात इन बदमाशों ने सुनसान रास्ते में की लूट और सुबह अलवर पुलिस ने इस तरह धर दबोचा
अलवर जिले के खैरथल थाना पुलिस ने रात को हुई लूट के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे फोटोग्राफी के काम करने वाले जगमोहन जाटव अपने साथी राजेन्द्र के साथ ग्राम गिरवास में श्रीराम के बेटे की शादी समारोह में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करके बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहा था कि रास्ते में रामनगर की और से सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन जनों ने उसकी बाइक के पीछे बाइक लगा दी और रामनगर से किरवारी रास्ते पर बाइक को ओवरटेक कर उसकी बाइक को रूकवा लिया और देशी कट्टा दिखा जान से माने की धमकी देते हुए 5500 रुपए, मोबाइल व बाइक लूट कर ले गए। जबकि फोटोग्राफर का दूसरा साथी घबराकर कैमरों को लेकर सरसों के खेत में छुप गया। लूट की घटना की जानकारी खैरथल व किशनगढ़बास थाने को फ ोन के माध्यम से दी गई । जिस पर दोनों थानों की पुलिस ने नाकाबन्दी की।
मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पुलिस सुबह किशनगढ़बास से एक होटल में से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और इनके पास से सामान व दो देशी कट्टे भी बरामद किए। किशनगढ़बास वृत के पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए जिला पुलिस कप्तान राजीव पचार व नीमराणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने लोकेश उर्फ लक्की पुत्र सुभाष चंद अहीर निवासी वार्ड नं 15 किशनगढ़, सुनील पुत्र देशराज जाट निवासी हरसौली एवं पंकज पुत्र यशपाल अहीर निवासी अहीर मोहल्ला, किशनगढ़ बास को गिरफ्तार किया है।
Published on:
18 Jan 2019 03:05 pm
