5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में नहीं थम रही गोतस्करी की घटनाएं, पुलिस ने यहां से दो ट्रकों में भरकर ले जा रहे गोवंश जब्त किए

अलवर में गोतस्करी की घटनाएं नहीं रुक रही है, पुलिस ने दो जगहों से 26 गोवंशों को मुक्त कराया है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 07, 2019

Alwar Police Arrest Cow Smugglers Smuggling Cows In Tijara Alwar

अलवर में नहीं थम रही गोतस्करी की घटनाएं, पुलिस ने यहां से दो ट्रकों में भरकर ले जा रहे गोवंश जब्त किए

तिजारा. पुलिस ने डोटाना एवं जेरोली के जंगल से एक पिकअप गाड़ी में हरियाणा ले जा रहे चार गोवंश मुक्त कराए हैं। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11.30 बजे जैरोली पुलिस चौकी पर मुखबिर से सूचना मिली कि गोतस्कर एक हरियाणा नंबर की पिकअप में चार गोवंश को गोकसी के लिए डोटाना से जैरोली की ओर आ रहे हैं और जैरोली के जंगल से पहाड़ में चढकऱ हरियाणा ले जाएंगे। सूचना पर मुख्य आरक्षी मोहनलाल, आरक्षी विजयसिंह व कृष्ण ने पुलिस की बाइक से प्रात: 11.35 जैरोली बस स्टैण्ड से थोड़ा आगे पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की।

थोड़ी देर बाद एक सफेद रंग की पिकअप आती दिखाई दी। जिसको रुकवाकर चेक करना चाहा तो उसकी ट्रॉली से उतरकर दो जने भागकर सरसों की फसल में घुस गए। जिनका पुलिस ने पीछा किया, लेकिन सरसों फसल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। लेकिन उनकी पहचान खलील उर्फ खल्ली पुत्र धोला मेव एवं दूसरे को बिच्छी पुत्र धोला मेव निवासी जैरोली थाना तिजारा के रूप में हो गई। गाड़ी को चेक किया तो पिकअप की ट्रॉली में चार गोवंश (दो गाय व दो बछिया) भरी मिली। गाड़ी के कैबिन में बैठे दो जनों से नाम व पता पूछा तो एक ने अपना नाम राकेश पुत्र किशोरीलाल मेघवाल निवासी गुर्जर माजरी थाना बावल जिला रेवाड़ी व दूसरे ने अपना नाम रामचंद्र पुत्र मनोहरलाल मेघवाल निवासी गूजरीवास थाना कोटकासिम जिला अलवर बताया। पिकअप में भरी गोवंश के बारे में इन दोनोंसे पूछा तो बताया कि हम ये गाय कोटकासिम इलाके से लेकर आए हैं और गोकसी के लिए हरियाणा ले जा रहे हैं।

भागने वालों के बारे में पूछताछ की तो खलील उर्फ खल्ली पुत्र घोला मेव एवं बिच्छी पुत्र घोला मेव निवासी जैरोली थाना तिजारा का होना बताया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चारों गोवंशों को मौनीबाबा गौशाला छुड़वाया गया। राकेश व रामचंद्र मेघवाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नीमराणा में भी पकड़े गोतस्कर

वहीं नीमराणा पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगह पर 2 ट्रकों से 11-11 गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 3 गोतस्करों को भी गिरफ्तार किया है। नीमराणा थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पुलिस ने इन गोतस्करों को पकड़ा है। नीमराणा थानाधिकारी सतीश पुनिया ने बताया कि रात को सूचना मिली कि दो ट्रकों में गोवंश भरकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी की और सामने से आ रहे ट्रक को रुकवाया, पूछताछ में पुलिस को तस्करों ने बताया कि दूसरा ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवा रहा है, पुलिस ने वहां पहुंचकर गोतस्करों को पकड़ लिया और वाहन जब्त किया।