6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ इस खूंखार अपराधी को किया गिरफ्तार, लोगो ने ली राहत की सांस

अलवर पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ एक खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 06, 2018

Alwar police arrest dread criminal with lot of weapons

अलवर पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ इस खूंखार अपराधी को किया गिरफ्तार, लोगो ने ली राहत की सांस

पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा। आरोपितों ने यह हथियार बरसाना उत्तरप्रदेश के गांव हातिया से पिछले दिनों जयपुर में उनसे मारपीट करने वालों से बदला लेने के लिए खरीदे थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल, तीन देशी कट्टा, दस कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की है। इनमें से एक आरोपित शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में लूट व जहरखुरानी के कई मामले दर्ज है। आरोपित इन मामलों में जेल भी जा चुका है।

एमआईए थाना प्रभारी धर्मसिंह चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश हथियारों का जखीरा लेकर अलवर आ रहे हैं। इस पर नाकाबंदी कराई गई। इस दौरान डीग रोड से बाइक पर तीन लोग आते दिखे, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। संदेह होने पर तलाशी में उनके पास हथियारों का जखीरा मिला। गिरफ्तार आरोपित ऐंचेरा नदबई (भरतपुर) हाल वैशाली नगर जयपुर निवासी असरफ उर्फ समीर पुत्र नवाब खां, पथैना नदबई (भरतपुर) हाल वैशाली नगर जयपुर निवासी शौकत अली पुत्र कमरू खां व रायबरेली यूपी हाल वैशाली नगर जयपुर निवासी मोहम्मद रहीस पुत्र अब्दुल मजीद हैं।

शातिर बदमाश है असरफ

असरफ शातिर बदमाश है। इसके खिलाफ जयपुर व अजमेर में लूट व जहरखुरानी के पांच मामले पंजीबद्ध है। यह दो साल पहले जमानत पर जेल से छूटा था। पुलिस पूछताछ में असरफ ने बताया कि वह अपने चाचा सलीम सहित हकीम उर्फ लुक्का व अजमेर के सिविल लाइन निवासी सुनील शर्मा के साथ पिछले 5-7 साल से जहर खुरानी व लूटपाट की वारदात कर रहा था।

असरफ ने बताया कि जयपुर में असलम व बॉबी कसाई से उसका झगड़ा हो गया। दोनों ने उससे मारपीट की। इसका बदला लेने के लिए वह अपने साथियों के साथ बरसाना उत्तरप्रदेश के गांव हातिया से हथियार खरीदकर ला रहा था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। उनसे कई और वारदातों के खुलासे की संभावना है।