
अलवर पुलिस ने कुख्यात बदमाश देवीलाल गुर्जर उर्फ लादेन को किया गिरफ्तार हत्या, लूट सहित कई मामले हैं दर्ज
बहरोड़. क्षेत्र में कई दिन से धमकी देकर अवैध वसूली, गैंगवार करने सहित अन्य मामलों में पुलिस के लिए सरदर्द बने बदमाश देवीलाल गुर्जर उर्फ लादेन को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। उसने पहचान बदलने के लिए बाल व दाढी बढ़ा रखे थे।
थाना प्रभारी वीरेन्द्र यादव के अनुसार सूचना पर पुलिस दल के साथ गांव पहाड़ी में दबिश दी तो बदमाश देवीलाल अपने घर पर नहीं मिला। इस पर उसकी तलाश में आगे गए तो वह दिख गया, जो पुलिस को देख भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास एक पिस्टल और पांच जिन्दा कारतूस मिले। इससे पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अन्य मामलों के खुलने की संभावना है।
एक दर्जन मामले दर्ज
कुख्यात बदमाश देवीलाल गुर्जर के खिलाफ हत्या, लूट, धमकी देकर अवैध वसूली करने, मारपीट करने के मामले बहरोड़, सिंघाणा, हरसौरा, पनियाला सहित अन्य थानों में मामले दर्ज है। देवीलाल क्षेत्र की अन्य गैंग से प्रतिस्पर्धा के चलते फायरिंग धमकी देने के चलते पुलिस गिरफ्त से हर बार बच जाता था, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बना था।
कार्रवाई दल में हैड कांस्टेबल विजयपाल सिंह, रोशनलाल, सतीश कुमार, बच्चन सिंह, घासीराम, अरुण कुमार, रामकिशन शामिल रहे।
Published on:
22 Nov 2018 11:27 am
