5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला संगीत में डांस का वीडियो बना रहे थे युवक, मना किया तो करने लगे पथराव, कई जने घायल, गांव में तनाव का माहौल

अलवर जिले के पीलवा गांव में महिला संगीत में डंास कर रही महिलाओं के वीडियो बना रहे युवकों को मना करने पर उन्होंने पथराव कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 08, 2019

Alwar Police Arrest People Making Video Of Ladies Sangeet

महिला संगीत में डांस का वीडियो बना रहे थे युवक, मना किया तो करने लगे पथराव, कई जने घायल, गांव में तनाव का माहौल

अलवर. सदर थाना क्षेत्र के गांव पीलवा में गुरुवार रात महिला संगीत में महिलाओं के डांस के वीडियो बनाने से मना करने पर समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने मारपीट व पथराव कर दिया। मारपीट में कई महिला व पुरुषों को चोटें आई हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेते हुए वाहन जब्त किए हैं तथा अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस देर रात तक पीलवा व आसपास गांवों में दबिशें देती रही।

जानकारी के अनुसार गांव पीलवा में गुरुवार रात 9 बजे विजयसिंह राजपूत की बेटी की शादी का महिला संगीत चल रहा था। डीजे पर डांस कर रही महिलाओं के गांव के ही कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जब उन्हें वीडियो बनाने मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर युवकों के पक्ष में कुछ लोग वहां आए और विजयसिंह पक्ष की महिला व पुरुषों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों से पथराव किया।

मारपीट व पथराव में कई महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर डीएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा और सदर थानाधिकारी रामनिवास मीणा पुलिस जाप्ते और क्यूआरटी के साथ गांव में पहुंचे। घायलों को तत्काल सामान्य अस्पताल भेजा। इसके बाद हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनके घर से एक ट्रैक्टर सहित अन्य भी जब्त किए। पुलिस गांव में देर रात तक दबिश देती रही। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल भी तैनात रहा।