
अलवर पुलिस शहर में कर रही ऐसा काम, अपराध पर लग सकेगा अंकुश
अलवर जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलवर शहर कि पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे करके किराएदार ओं का सत्यापन किया जा रहा है। सीओ सिटी डॉ प्रियंका सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को मनु मार्ग पर वकील दंपति के साथ बंधक बनाकर की गई लूटपाट सहित अन्य घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की निर्भया स्क्वाड टीम, चेतक, अल्फा व सिग्मा के 100 पुलिसकर्मियों द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर किराएदारों का सत्यापन किया जा रहा है। पिछले चार-पांच दिनों में कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी तंवर कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 500 किराएदारओं का सत्यापन किया जा चुका है वहीं आज मालवीय नगर कॉलोनी में डोर टू डोर सर्वे किया गया।
सीओ सिटी ने शहर के सभी आमजन से अपील की है कि घर में किराएदार को रखने से पहले उनका ठीक प्रकार से वेरिफिकेशन करा ले जिससे उनको पता चल सके कि उनके घर में किराएदार का नाम क्या है और वह कहां का रहने वाला है। यह सुरक्षा मकान मालिक के लिए भी मददगार है, पिछले दिनों हुई आपराधिक वारदातों में किराएदारों ने ही वारदात को अंजाम दिया है, इसके लिए आमजन से अपील है कि डोर टू डोर सर्वे में पुलिस का सहयोग करें जिससे कि शहर सुरक्षित रह सके।
Published on:
28 Dec 2018 12:46 pm
