4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

alwar political news भाजपा संगठन के चुनाव में खलल न डाल दे निकाय चुनाव

alwar political news भाजपा के संगठन चुनाव में नगर निकाय चुनाव खलल डाल सकते हैं। कारण है कि भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया सितम्बर से शुरू होकर नवम्बर माह तक चलने की उम्मीद है, वहीं जिले में नगर निकाय चुनाव भी नवम्बर-दिसम्बर माह में प्रस्तावित हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 29, 2019

alwar political news भाजपा संगठन के चुनाव में खलल न डाल दे निकाय चुनाव

alwar political news भाजपा संगठन के चुनाव में खलल न डाल दे निकाय चुनाव

अलवर. alwar political news भाजपा के संगठन चुनाव में नगर निकाय चुनाव खलल डाल सकते हैं। कारण है कि भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया सितम्बर से शुरू होकर नवम्बर माह तक चलने की उम्मीद है, वहीं जिले में नगर निकाय चुनाव भी नवम्बर-दिसम्बर माह में प्रस्तावित हैं।
बीते दिनों लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत से गद्गद भाजपा अपने संगठन को नए स्वरूप में तैयार करने में जुटी है। पार्टी के सदस्यता अभियान की समाप्ति एवं इस माह के अंत तक सक्रियता सदस्य बनाने का अभियान पूरा होने के बाद भाजपा में संगठन चुनाव की प्रकिया शुरू होनी है। संगठन की ओर से जिले में जिला चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है।

alwar political news अगले महीने से बूथ कमेटियों का गठन
संगठन चुनाव की पहली सीढ़ी के रूप में सितम्बर माह में भाजपा की ओर से जिले के सभी 54 मण्डलों में बूथ कमेटी का गठन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिला संगठन चुनाव अधिकारी की ओर से

मण्डल से लेकर बूथ स्तर तक चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

alwar political news अक्टूबर में बढ़ेगी संगठन चुनाव की गतिविधि

भाजपा में संगठन चुनाव की हलचल अक्टूबर माह में तेज होने की संभावना है। बूथ कमेटियों के गठन के बाद पार्टी की ओर से अक्टूबर में मण्डलों में संगठन के चुनाव कराए जाएंगे। जिलाध्यक्ष चुनाव में मण्डल अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। इस कारण पार्टी के प्रमुख नेताओं का जोर मण्डल अध्यक्षों के चुनाव पर रहना तय है।


नवम्बर में जिलाध्यक्ष के चुनाव

जिला स्तर पर संगठन चुनाव की अंतिम कड़ी में जिलाध्यक्ष के चुनाव नवम्बर माह में कराना प्रस्तावित है। इसके लिए संगठन के जिला चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर प्रदेश संगठन को अवगत कराएंगे। जरूरत होने पर संगठन के जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है, या प्रदेश संगठन की ओर से मनोनयन भी हो सकता है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी संशयभाजपा की ओर से जिलों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी संशय बरकरार है। पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन के बाद से यह पद खाली है। पार्टी स्तर पर अभी यह तय नहीं हो सका है कि प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव संगठन प्रक्रिया के निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिसम्बर में कराया जाए या फिर अभी मनोनयन कर इस पद को भरा जाए।

निकाय चुनाव के चलते प्रक्रिया हो सकती है प्रभावित

प्रदेश में निकाय चुनाव का प्रथम चरण नवम्बर व दिसम्बर में होना है। ऐसे में संगठन चुनाव का निकाय चुनाव की रणनीति पर असर पड़ सकता है। निकाय चुनाव के चलते पार्टी की ओर से संगठन चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना बन सकती है।


संगठन जिला निर्वाचन अधिकारी दो को आएंगे

भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी वीरमदेव सिंह व सह चुनाव प्रभारी जितेन्द्र गोठवाल दो सितम्बर को अलवर आएंगे। वे जिले के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे तथा जयपुर में संगठन स्तर पर बात कर मण्डलों के लिए चुनाव प्रभारी की नियुक्ति करेंगे। निकाय चुनाव से बूथ कमेटी व मण्डलों के चुनाव पर प्रभाव पडऩे की संभावना कम है।

संजय नरूका
जिलाध्यक्ष, भाजपा अलवर