5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर शहर व नगर परिषद की सफाई होगी, कांग्रेस का बोर्ड बनेगा : जितेन्द्र सिंह

नगर परिषद अलवर के चुनाव के मतदान के दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने दावा किया कि तीनों जगहों पर कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। अलवर शहर की जनता पिछले करीब 15 सालों से भाजपा के बोर्ड से परेशान रही है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 17, 2019

अलवर शहर व नगर परिषद की सफाई होगी, कांग्रेस का बोर्ड बनेगा : जितेन्द्र सिंह

अलवर शहर व नगर परिषद की सफाई होगी, कांग्रेस का बोर्ड बनेगा : जितेन्द्र सिंह

अलवर.

नगर परिषद अलवर के चुनाव के मतदान के दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने दावा किया कि तीनों जगहों पर कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। अलवर शहर की जनता पिछले करीब 15 सालों से भाजपा के बोर्ड से परेशान रही है। अब जनता अलवर शहर में भी बदलाव चाहती है। कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद शहर की सफाई के साथ नगर परिषद की भी सफाई होगी। मोती डूंगरी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में वोट डालने आए जितेन्द्र सिंह ने पत्रिका से कहा कि नगर परिषद की अकर्मण्यता की हद पार हो गई। लावारिश पशु व बंदरों के काटने से आमजन की मौत होने के बावजूद नगर परिषद कुछ नहीं कर सकी। अब आमजन में बदलाव की बयार है। भाजपा सरकार ने तो सत्ता में आने के बाद मेडिकल कॉलेज, मिनी सचिवालय, चम्बल का पानी लाने जैसे बडे विकास के कार्यों को रोकने को कार्य किया है। कांग्रेस को पूरा बहुमत मिलेगा। जितेन्द्र सिंह के साथ उनकी पत्नी अंबिका सिंह व बेटी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

33 से अधिक वार्ड में जीतेगी कांग्रेस : टीकाराम जूली

श्रमराज्य मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस 65 में से 33 से अधिक वार्ड जीत सकती है। हम सब जगह जनता के बीच गए हैं। मतदाता ने कांग्रेस के विकास के कार्यों को बखूबी देखा है। अलवर शहर में मिनी सचिवालय, ओवरब्रिज, ऑडिटोरियम सहित अनेक बड़े विकास के कार्य कांग्रेस ने ही कराए हैं। विकास के आधार पर जनता वोट कर रही है।

50 वार्डों में कांग्रेस जीतेगी : योगेश मिश्रा

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि अलवर नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस 65 में से 50 वार्डों में जीत दर्ज करेगी। जनता ने कांग्रेस के विकास के कार्यों को देखा है। टिकट वितरण भी पूरी पारदर्शिता से व जिताऊ प्रत्याशियों को दिए हैं। पूरी पार्टी ने एकजुट होकर कार्य किया है।