
अलवर. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार शाम अलवर जंक्शन से परीक्षार्थी आश्रम ट्रेन में खचाखच भरकर रवाना हुए। चलती ट्रेन में एक परीक्षार्थी ने चढऩे का प्रयास किया, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण वह गेट पर ही लटक गया।

ट्रेन के स्पीड पकडऩे पर युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे लटक गया। ये देख आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर केके यादव बचाने दौड़े।

भीड़ को चीरते हुए करीब 50 मीटर तक दौड़े सब इंस्पेक्टर यादव ने अभ्यर्थी युवक को पैर पकडकऱ खींचते हुए ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया।

युवक को बचाने के बाद वे उसे खींचकर टे्रन से दूर ले आए जिससे खतरा टल गया।

युवक को बचाने के बाद वहां मौजूद कई लोगों ने सब-इंस्पेक्टर का धन्यवाद किया।