5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना भर्ती में आखिरी दिन की दौड़ आज, 12 तक मेडिकल व अन्य प्रक्रियाएं चलेगी

2 जनवरी से शुरु हुई सेना भर्ती रैली की अंतिम दौड़ मंगलवार को होगी। फिर 12 तारीख तक मेडिकल व अन्य प्रक्रियाएं चलेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 08, 2019

Alwar Sena Bharti Rally 2019 Last Race

सेना भर्ती में आखिरी दिन की दौड़ आज, 12 तक मेडिकल व अन्य प्रक्रियाएं चलेगी

अलवर. शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती के तहत मंगलवार को आखिरी दिन की दौड़ में दौसा जिले की लालसोट, सिकराय, बसवा, महुआ एवं दौसा तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सोमवार को सवाईमाधोपुर जिले के अभ्यर्थियों के अलावा रामगढ़ व लक्ष्मणगढ़ के अभ्यिर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें से करीब दस प्रतिशत ही सफल रहे। स्टेडियम में तीन जिलों के हजारों अभ्यर्थियों को सर्दी में जिला प्रमुख आवास पर बड़ा सहारा मिला। नि:शुल्क खाने व ठहने की व्यवस्था की गई। जिसके कारण अधिकतर अभ्यर्थी यहीं पहुंचे। लगातार दो साल से जिला प्रमुख के स्तर से यह इंतजाम होने से सेना भर्ती भी पूरी तरह शांतिपर्वूक रही है। इससे पहले अभ्यर्थी राजर्षि कॉलेज, कम्पनी बाग सहित अन्य पार्कों का बुरा हाल करके चले जाते थे।

आखिरी दिन धर्म गुरु जेसीओ पद की दौड़ भी

आखिरी दिन सेना में धर्म शिक्षक जेसीओ पद के लिए भी दौड़ हुइ। जिसमें पूरे प्रदेश भर के अभ्यर्थी शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश के बाहर के उन अभ्यर्थियों ने भाग लिया जो पहले से सेना में हैं और उनका चेडआरओ राजस्थान है।

12 तक मेडिकल व अन्य प्रक्रिया

तीन जिलों की सेना भर्ती की दौड़ में करबी 40 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। आखिरी दिन की दौड़ के बाद मेडिकल की प्रक्रिया 12 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद यहां तक सफल रहे अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। फिर दौड़ से लेकर लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर ओवरऑल मैरिट बनेगी। उसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।