5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में बदमाश ने मांगे 15 लाख रुपए, युवक ने मना किया तो चाकू से किया हमला

अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर 2 बजे दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। ज्योति राव फुले सर्किल के पास स्थित प्लेटिनम टावर में एक मोबाइल शोरूम संचालक पर तीन युवकों ने कथित तौर पर समझौते के नाम पर 15 लाख रुपए की मांग की।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Jul 05, 2026

Knife attack in Alwar

वारदात को अंजाम देने के बादआरोपी बाइक से जाते हुए: फोटो-सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट

अलवर। शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर 2 बजे दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। ज्योति राव फुले सर्किल के पास स्थित प्लेटिनम टावर में एक मोबाइल शोरूम संचालक पर तीन युवकों ने कथित तौर पर समझौते के नाम पर 15 लाख रुपए की मांग की और इनकार करने पर एक बदमाश ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्लेटिनम टावर स्थित क्लाउड मोबाइल शॉप पर पहुंचे तीन युवकों ने संचालक प्रथम मुखीजा से पुराने विवाद में समझौते के लिए 15 लाख रुपए की मांग की। प्रथम द्वारा रकम देने से इनकार करने पर मन्नू मीणा ने उसके पेट में नाभि के पास चाकू मार दिया।

वारदात के बाद आरोपी चाकू मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक युवक प्रथम मुखीजा पर चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।

पांच दिन युवकों से हुआ था विवाद

घायल प्रथम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इमरजेंसी में उसका उपचार जारी है। घायल के पिता राजेश मुखीजा ने बताया कि करीब पांच दिन पहले खुदनपुरी जोहड़ के पास कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उस मामले में आरोपियों ने प्रथम का भी नाम रिपोर्ट में दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर रविवार को मन्नू मीणा, धीरज और हर्षित क्लाउड मोबाइल शॉप पहुंचे और समझौते के एवज में 15 लाख रुपए की मांग की।

घायल की स्थिति खतरे से बाहर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से प्लेटिनम टावर में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। अखैपुरा और अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।