4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले रितुराज की मां व बहन सदमे में पहुंची, मां कह रही “बेटे की शादी में जाउंगी”, बहन ने कहा “मेरी भाई से अभी बात हुई है”

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 22, 2018

Alwar Train Suicide : Dead Rituraj's Parents Are In Shock

ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले रितुराज की मां व बहन सदमे में पहुंची, मां कह रही "बेटे की शादी में जाउंगी", बहन ने कहा "मेरी भाई से अभी बात हुई है"

पिनान. अलवर के शान्तिकुंज के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर मंगलवार रात को ट्रेन के आगे कूदकर रेणी क्षेत्र के बहडक़ोकलां व बैरेर गांव के दो युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों गांवों में गमगीन माहौल बना रहा। बहडक़ोकलां निवासी मनोज (25) पुत्र रामभरोसी मीना अपने छोटे भाई संतोष के साथ पिछले दो वर्षों से अलवर में मालवीय नगर में किराया का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को छोटा भाई गांव आ गया था। पीछे से मंगलवार रात को अपने दोस्तों के साथ मनोज गया हुआ था। रात को शान्तिकुंज रेलवे ट्रेक पर बैठे दोस्तों के साथ वह ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के गांव पंहुचने पर बहन रेखा, कविता,भाई संतोष व मां सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

उधर बैरेर निवासी रितुराज मीना (17)पुत्र बाबूलाल मीना भी इसी हादसे का शिकार हो गया। रितुराज पिछले चार माह से शान्तिकुंज में किराए का कमरा लेकर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की सूचना पर मृतक की मां व बहन का रो रोकर बुरा हाल हो गया । हालात ये रहे कि मां बार-बार अपने पुत्र के फैंटा बंधवाने और बारात में जाने की जिद करती रही। उधर बहन कह रही थी कि भाई से मेरी अभी बात हो रही है। जबकी घर के आंगन में भाई के शव के साथ छितराई निगाहों से भाई के शव अंत्येष्टि की तैयारी को निहार रही थी। मृतक का बड़ा भाई देशराज मीना व मां तीजा बाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया।