
इस बार मार्च के महीने में भी सुबह और रात के समय सर्दी का अहसास खूब हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पिछले दिनों प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई। इसके बाद एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। जिससे किसानों को उत्पादन में गिरावट की चिंता सता रही है। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद जिले के किसानों ने राहत की सांस ली है। मार्च के द्वितीय सप्ताह के लिये वर्षा का पूर्वानुमान दिया है। अलवर शहर में सुबह सर्दी का असर तेज रहा। दिन चढ़ा तो धूप खिली, मगर सर्द हवा के सामने बेअसर साबित हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहने की संभावना है। आगामी 5-4 दिन राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
1. द्वितीय सप्ताह के लिये अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान (08 मार्च 14 मार्च-2024)
द्वितीय सप्ताह दौरान राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है।
2. प्रथम सप्ताह के लिये न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान (01 मार्च- 07 मार्च-2024)
प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहने की संभावना है।
3. द्वितीय सप्ताह के लिये न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान (08 मार्च 14 मार्च-2024)
द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें
चाइनीज माल सस्ते दाम में खरीदने का सौदा पड़ा महंगा, 43 लाख की लगी चपत
Updated on:
05 Mar 2024 01:31 pm
Published on:
04 Mar 2024 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
