4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों के बीच छिपा रहा सूरज, पारा 8.7 डिग्री पर आया

जिले में दिन भर बादल छाए रहने से शुक्रवार को सर्दी का असर बढ़ गया। शाम को सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए।सुबह से ही धूप में तेजी नहीं थी। सूरज भी बादलों की ओट में छिपा रहा। सुबह के समय हल्की धुंध भी रही।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Dec 07, 2019

बादलों के बीच छिपा रहा सूरज, पारा 8.7 डिग्री पर आया

बादलों के बीच छिपा रहा सूरज, पारा 8.7 डिग्री पर आया

अलवर. जिले में दिन भर बादल छाए रहने से शुक्रवार को सर्दी का असर बढ़ गया। शाम को सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए।सुबह से ही धूप में तेजी नहीं थी। सूरज भी बादलों की ओट में छिपा रहा। सुबह के समय हल्की धुंध भी रही। इस कारण सुबह 10 बजे तक सर्दी का असर ज्यादा रहा। धूप कम होने के कारण वातावरण में धुंध छाई रही। इस दिन अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री तक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री पर आ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए नजर आए। शहरी क्षेत्र में सर्दी तेज होने के कारण गर्म कपड़ों की जमकर खरीद हो रही है। अलवर जिले के कई क्षेत्रों में सुबह कोहरे का प्रभाव दिखाई दिया।

शाम होते ही जल गए अलाव
शाम होते ही शहर में सर्दी का असर बढ़ गया और धूप नहीं होने से अंधेरा छा गया। इस कारण वाहन चालकों को शाम 5 बजे बाद वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम को बाजारों, कृषि व फल मंडी सहित अन्य स्थानों पर लोग अलाव जलाकर तपते नजर आए। बिजली घर चौराहे पर रात के समय मजदूर अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे।