कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता के बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है। गौरतलब है कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में डॉक्टर्स की हड़ताल का मरीजों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। डॉक्टर्स ने महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की इस घटना में उचित करवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रोटेस्ट का रास्ता अपनाया हुआ है। अखिल भारतीय चिकित्सक संघ की ओर से देशव्यापी हड़ताल के चलते अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भी हालात बेकाबू हो गए। मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। इसी बीच अलवर जिले के आईएमए हाल में डॉक्टर्स ने बैठक भी की।