
फोटो-ANI
अलवर। राजगढ़ के युवक ने दिल्ली में आइआरएस की 22 वर्षीय बेटी की बुधवार सुबह हत्या कर दी। सुबह करीब साढ़े 6 से 7 बजे के बीच युवती की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में हत्या से पहले यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई जा रही है। हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में राजगढ़ पहुंची हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को घर की पार्किंग के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। आरोपी की पहचान राजगढ़ निवासी राहुल के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने दिनभर राजगढ़ थाने में कैंप किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया गया है। साथ ही, दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर लगातार दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतका इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसके पिता आइआरएस अधिकारी हैं। घटना के समय माता-पिता रोज की तरह सुबह जिम गए हुए थे। इस दौरान पीछे से आरोपी घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि राहुल पहले पीड़िता के घर पर नौकर था, जिसे सामान के दामों में हेराफेरी के आरोप में करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से वह परिवार से रंजिश रखता था।
आरोपी राहुल ने बुधवार को दिल्ली में युवती के साथ यौन उत्पीड़न और मर्डर से पहले मंगलवार रात को अलवर में भी एक विवाहिता का बलात्कार किया था। अगले दिन दिल्ली की घटना सामने आने के बाद बुधवार को अलवर निवासी पीड़िता ने भी आरोपी राहुल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार रात को आरोपी और उसका पति किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान उसका पति रात को वहीं रुक गया। इस बीच आरोपी उसके घर आया और उसके साथ बलात्कार किया। मामले में एसपी ने राजगढ़ पुलिस उपाधीक्षक को जांच सौंपी है।
Updated on:
22 Apr 2026 09:29 pm
Published on:
22 Apr 2026 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
